Home Bihar भरी पंचायत में विधवा को जिंदा जलाया, पुलिस ने माना सुसाइड

भरी पंचायत में विधवा को जिंदा जलाया, पुलिस ने माना सुसाइड

0
भरी पंचायत में विधवा को जिंदा जलाया, पुलिस ने माना सुसाइड
bihar jati panchayat burn widow woman
bihar jat panchayat burn widow woman
bihar jati panchayat burn widow woman

पटना। पंचायत के आदेश पर एक भरी पंचायत में विधवा को जलाने का मामला प्रकाश में आया है। विधवा पर आरोप था कि उसके अपने चचेरे ससुर से संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे।

इसी मामले को लेकर पंचायत के आदेश पर गांववालों के सामने हीं उसे जिंदा जला दिया गया। हद तो यह हो गई कि महिला को जलाने से पहले उससे इकरारनामा लिखाया गया था ताकि अन्य लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सके।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में हुई। बताया जाता है कि महिला का नाम अनीता (35) था। कुछ साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी।

वहीं पति की मृत्यु के बाद उक्त महिला की निकटता उसके हमउम्र चचेरे ससुर के साथ बढ़ती गई। वहीं उसके चचेरे ससुर जिसका नाम घनसी शर्मा बताया जाता है कि पत्नी भी कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो गई। घनषी शर्मा की भी संतानें हैं।

दोनों एक दूसरे से शादी कराना चाहते थे। विधवा के बेटे भी हैं। बताया गया कि विगत शनिवार को अनीता की सास ने उसके चचेरे ससुर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद पंचायत बैठी।

दोनों शादी के लिए तैयार थे लेकिन यह पंचायत को मंजूर नहीं थी। इसी मामले को लेकर दोबारा से बुधवार को पंचायत बैठी और इस घटना का अंजाम दे दिया गया।


इससे पहले महिला से एकरारनामा पर अंगूठा लगवाया गया। इस एकरारनामा में अंकित था कि आनेवाले समय में मेरे साथ अगर कोई घटना हुई तो उसकी जिम्मेवारी मेरे परिवार के किसी सदस्य या समाज की नहीं होगी।

वहीं थानेदार चंदन कुमार का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कराने के लिए कोई भी तैयार नहीं हुआ है। इसलिए खुदकुशी मानकर मामला दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here