Home Azab Gazab बिहार के पूर्णिया में लहराया 7.1 किलोमीटर का सबसे लंबा तिरंगा

बिहार के पूर्णिया में लहराया 7.1 किलोमीटर का सबसे लंबा तिरंगा

0
बिहार के पूर्णिया में लहराया 7.1 किलोमीटर का सबसे लंबा तिरंगा
Bihar : Purnia hosts World's largest and Tallest Indian national flag
Bihar : Purnia hosts World's largest and Tallest Indian national flag
Bihar : Purnia hosts World’s largest and Tallest Indian national flag

पूर्णियां। बिहार के पूर्णिया में शनिवार को 7.1 किलोमीटर लम्बा तथा तीन मीटर चौड़ा तिरंगा लहराया गया। इस तिरंगे को मानव श्रृंखला की तरह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 31 पूर्णिया जीरो माइल से बरसोनी गांव तक सजाया गया।

आयोजकों ने दावा किया है कि यह उनका तिरंगा अब तक का विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा है जो रिकार्ड बनाएगा। तिरंगे का पूर्णिया में सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पूर्णिया का वातावरण सुबह से ही देशभक्ति का था।

आयोजक सुनील सुमन स्थीनिय इलेक्ट्रॉनिक्स चैनल संचालक के अनुसार तीन हजार सरकारीकर्मी सहित पूरे जिला के प्रशासनिक आला अधिकारियों के सहयोग से सुबह करीब नौ बजे गुलाबबाग जीरो माईल एन एच-31 पर एक मानव श्रखंला में इस झंडे को फहराया गया।

हजारों लोगों के गवाह बने यह क्षण मानों कल्पना से परे थे। जिला प्रशासन के सुरक्षा में चौकसी भी इतनी अनुशासित थे जिसकी प्रशंसा शब्दो में बयां करना सूरज को दीया दिखाने के समान होगी।

आज यह देश की आन-बान-शान तिरंगा राष्ट्रीय एकता के समर्पण को दिखा रहा था। यह कार्यक्रम आजादी के दिन पंद्रह अगस्त को निर्धारित थे किन्तु प्रशासनिक व्यवस्था के कारण इसे उस दिन स्थगित करना पड़ा। सूरत से 8000 मीटर कपड़े 7100 मीटर लंबा झंडा तैयार करने के लिए मंगाया गया था।

कार्यक्रम में काफी संख्या में स्कूली बच्चे, दो हजार कार्यकर्ता के अलावा हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर से भी लोग आए थे। कार्यक्रम के दौरान जिले के जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक भी मौजूद थे।