Home Bihar अवैध संबंध बनाने का प्रयास करने वाले युवक का गुप्तांग काटा

अवैध संबंध बनाने का प्रयास करने वाले युवक का गुप्तांग काटा

0
अवैध संबंध बनाने का प्रयास करने वाले युवक का गुप्तांग काटा
bihar youth's penis chopped off by woman family after he tries to rape

 

bihar youth's penis chopped off by woman family after he tries to rape
bihar youth’s penis chopped off by woman family after he tries to rape

गोपालगंज। बिहार में गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना के महम्मदपुर गांव में एक विवाहिता से अवैध संबंध बनाने का प्रयास करने वाले युवक का गुप्तांग काट डालने का मामला सामने आया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महम्मदपुर गांव का रहने वाला 25 वर्षीय अशोक राम उसी गांव की एक महिला के साथ बीते कुछ दिनों से अवैध संबंध बनाने की फिराक में था। यह बात सामने आने पर कई बार आपसी पंचायत के जरिये अशोक को समझाने की कोशिश भी गई। उसे अपनी आदत सुधारने के लिए हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

शुक्रवार देर रात युवक अशोक महिला से मिलने के लिए चुपके से उसके घर में घुस गया। सूत्रों ने बताया कि अशोक के घर में प्रवेश करते ही महिला के पति समेत तीन लोगों ने उसे धर दबोचा और उसका गुप्तांग तेज हथियार से काट डाला।

इस घटना के बाद युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। देर रात युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिवार के अन्य सदस्य भी चले आए और उसे सिघवलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। बाद में युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण जिले की सीमा से लगे उत्तरप्रदेश के गोरखपुर भेजा गया है।