Home Business बिल गेट्स बने विश्व के सबसे धनी व्यक्ति

बिल गेट्स बने विश्व के सबसे धनी व्यक्ति

0
बिल गेट्स बने विश्व के सबसे धनी व्यक्ति
bill gates is named world's richest person again
bill gates is named world's richest person again
bill gates is named world’s richest person again

न्यूयार्क। फोर्ब्स पत्रिका ने इस साल के लिए विश्व के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची जारी कर दी है जिसमें प्रथम पायदान पर माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स हैं। गेट्स ने इस साल फिर मैक्सिको के व्यवसायी कालोस स्लिम को पीछे छोड़कर प्रथम स्थान हासिल किया है।

गेट्स की कुल संपत्ति पिछले एक साल में तीन अरब डालर से बढ़कर तेरह फरवरी तक 79 अरब डालर हो गई है इसके साथ ही गेट्स पिछले 21 साल में सोलह बार इस सूची में पहले नंबर पर आ चुके हैं। अमरीकी निवेशक वारेन बफेट ने फैशन स्टोर जारा के संस्थापक अमानशियो ओटेगा को चौथे स्थान पर छोड़ते हुए इस सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बफेट के पास 72.7 अरब डालर की संपत्ति है। सूची में एक बार फिर अमरीकी तकनीकी कंपनियों के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का ही दबदबा रहा। सूची में टाप बीस में से छह धनी व्यक्ति तकनीकी कंपनियों से हैं। अमीरों की टाप दस सूची में एकमात्र महिला रिटेल चेन स्टोर वालमार्ट की मालकिन क्रिस्टी वाल्टन शामिल है।

क्रिस्टी के पास 41.7 अरब डालर की संपत्ति है और पिछले छह सालों में वह पांच बार इस सूची में रह चुकी है। 22.7 अरब डालर के साथ अलीबाबा ई कामर्स के वेबसाइट के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष जैक मा 33 नंबर पर हैं । चीन के रियल इस्टेट व्यवसायी वांग जियांलिन 29 नंबर पर हैं और इनके पास 24.2 अरब डालर की कुल संपत्ति है।

फोर्ब्स की सूची में फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग सोलहवें नंबर पर है। गूगल के लैरी पेज एवं सगेई ब्रिन 19 और 20 नंबर पर हैं। जकरबर्ग के पास 33.4 अरब डालर की संपत्ति और लैरी और ब्रिन के पास 29.7 एवं 29.2 अरब डालर की संपत्ति है।

भारत में इस वर्ष अरबपतियों की संख्या 90 पहुंच गई है। भारत के जाने माने व्यवसायी मुकेश अंबानी इस सूची में 39वें स्थान पर हैं जो कि सबसे अमीर भारतीय शख्स हैं। अंबानी के पास 21 अरब डालर की कुल संपत्ति है वहीं नौ अरब डालर की संपत्ति के साथ कुमार मंगलम बिडला 142 वें स्थान पर काबिज हैं। भारतीय रईसों की बात करें तो 21 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी दुनिया के 39वें सर्वाधिक अमीर व्यक्ति हैं।

भारतीय अरबपतियों की सूची और दुनिया में उनकी जगह :

1. मुकेश अंबानी : 21 अरब डॉलर (39)

2. दिलीप सांघवी : 20 अरब डॉलर (44)

3. अजीम प्रेमजी : 19.1 अरब डॉलर (48)

4. शिव नाडर : 14.8 अरब डॉलर (66)

5. हिंदुजा बंधु : 14.5 अरब डॉलर (69)

6. लक्ष्मी मित्तल : 13.5 अरब डॉलर (82)

7. आनंद कृष्ण : 9.7 अरब डॉलर (129)

8. कुमार मंगलम बिड़ला : 9 अरब डॉलर (142)

9. उदय कोटक : 7.2 अरब डॉलर (185)

10. गौतम अडानी : 6.6 अरब डॉलर (208)

11. सुनील मित्तल : 6.6 अरब डॉलर (208)

12. साइरस पूनावाला : 6.6 अरब डॉलर (208)

13. देशबंधु गुप्ता : 5.8 अरब डॉलर (254)

14. सावित्री जिंदल एवं परिवार : 5.3 अरब डॉलर (283)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here