Home Chhattisgarh बिहारी वोटरों को रिझाने मनोज तिवारी ने ली चुनावी सभाएं

बिहारी वोटरों को रिझाने मनोज तिवारी ने ली चुनावी सभाएं

0
बिहारी वोटरों को रिझाने मनोज तिवारी ने ली चुनावी सभाएं
Birganv municipal elections : actor manoj Tiwari canvassing Bihari voters by meetings
Birganv municipal elections : actor manoj Tiwari canvassing Bihari voters by meetings
Birganv municipal elections : actor manoj Tiwari canvassing Bihari voters by meetings

रायपुर। बिरगांव नगर निगम चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करने आये भोजपुरी गायक-अभिनेता व दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश में विकास की पर्याय बन गई है।

मोदी के नेतृत्व में देश विकास पथ पर निर्बाध गति से आगे बढ़ रहा है वहीं पिछले 12- 13 सालों में छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रगति ने भी सभी को प्रभावित किया है। ऐसे में राजधानी रायपुर के निकट का यह बिरगांव शहर जहां षडय़ंत्र के तहत विकास न किया जाना बड़ा ही दुखदायी है।

मनोज तिवारी ने रावाभाठा, उरकुरा और बुधवारी बाजार बिरगांव में जन सभा को संबोधित किया। विशेष रूप से उन्होंने भोजपुरी भाषा में अपना सम्बोधन दिया और छत्तीसगढ़ी व भोजपुरी को बहन बताया।

उन्होंने महापौर पद की प्रत्याशी अंबिका यदु पर कहा कि एक अच्छे नेता की छवि उनकी दिख रही है जो जनता के लिए लडऩा जानती है। उन्होंने यूपी और बिहार मूल के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि 16 नवम्बर से छठ पर्व प्रारम्भ हो रहा है ऐसे में सबसे बड़ा पुण्य का काम अपना सेवक का चयन करना है।

विश्वास है कि छठ मैया का आशीर्वाद कमल फूल के प्रत्याशियों के साथ होगा। उरकुरा व बिरगांव की सभाओं में स्थानीय लोग ख़ास तौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार से आकर बसे लोग भोजपुरी गायक मनोज तिवारी को सुनने के लिए बेताब नजऱ आ रहे थे।

मनोज तिवारी ख़ासतौर पर भोजपुरी में बोलते तो तालियों की गडग़ड़ाहट शुरू हो जाती। मनोज तिवारी ने लोगों को अपना मोबाइल नंबर भी दे दिया कि जब भी यहा की कोई समस्या नहीं सुलझती हो तो एसएम्एस भेज देना। निश्चित ही जवाब मिलेगा।

कृषि-जल संसाधन मंत्री व बिरगांव चुनाव के प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बिरगांव क्षेत्र का विकास हमारा संकल्प है। इसी वजह से इसे नगर निगम बनाया गया है। यहाँ के कुछ प्रमुख विकास कार्य भी भाजपा सरकार ने किया है। आने वाले समय में 100 बिस्तर अस्पताल और कन्या महाविद्यालय की सौगात भाजपा सरकार द्वारा बिरगांव की जनता को मिलेगी। शिक्षा राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने कहा कि इस बार बिरगांव की जनता कमल छाप पर अपना मत देने का मन बना चुकी है।

धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार में प्रदेश का कायाकल्प हुआ है। हमने अन्य प्रदेशों के मुकाबले अच्छा विकास किया है। 10 साल में बिरगांव बहुत पीछे है। बिरगांव के विकास के लिए भाजपा का यहाँ आना बहुत जरुरी है।

इस दौरान मंच संचालन नगर निगम रायपुर के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी ने किया। इस दौरान लोकनिर्माण मंत्री राजेश मूणत, भाठापारा विधायक शिवरतन शर्मा, विधायक देवजी भाई पटेल, विधायक श्रीचंद सुन्दरानी पूर्व विधायक नंदे साहू आदि शामिल थे।