Home Rajasthan Ajmer सीएम राजे की आमसभा के लिए जुटे बीजेपी आर्य मंडल के कार्यकर्ता

सीएम राजे की आमसभा के लिए जुटे बीजेपी आर्य मंडल के कार्यकर्ता

0
सीएम राजे की आमसभा के लिए जुटे बीजेपी आर्य मंडल के कार्यकर्ता
ajmer bjp arya mandal meet chaired by women and child develapment minister anita bhadel
ajmer bjp arya mandal meet chaired by women and child develapment minister anita bhadel
ajmer bjp arya mandal meet chaired by women and child develapment minister anita bhadel

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी आर्य मण्डल की एक आवश्यक बैठक हांसीबाई धर्मशाला में बुधवार को महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।

बैठक में भदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार में पिछले तीन साल में जन कल्याण की जो योजनाएं चलाई गई हैं, उसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी के बूथ लेवल के कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के अजमेर आगमन पर हम उनका धन्यवाद देने 12 जनवरी को आजाद पार्क पहुंचे।

इस अवसर पर शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव, पूर्व विधायक हरिश झामनानी, उप महापौर सम्पत सांखला ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

बैठक में राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को आजाद पार्क में यशस्वी मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की आम सभा को सफल बनाने के लिए बूथ कमेटियां व आगामी 4 दिनों में वार्ड स्तर पर होने वाली बैठकों के प्रभारी नियुक्त किए गए।

पूर्व विधायक हरिश झामनानी, उप महापौर सम्पत सांखला, मण्डल अध्यक्ष मुकेश खिंची, शहर जिला मंत्री नरपत सिंह कच्छावा, अमृतलाल नाहरिया, रमेश मारू, मण्डल महामंत्री गोविन्द राज वार्डो में जाकर बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे साथ ही आम सभा की जानकारी व निमंत्रण पत्रक देकर आमत्रिंत करेंगे।

ajmer bjp arya mandal meet chaired by women and child develapment minister anita bhadel
ajmer bjp arya mandal meet chaired by women and child develapment minister anita bhadel

कार्यक्रम के प्रारम्भ में पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रजल्लन कर बैठक का शुभारम्भ किया गया।

बैठक में राजेश गोयर, पूरणचन्द जाटोलिया, अरूण कुमार मौर्या, दिनेश कडवा, प्रदीप तुनगरिया, अशोक सामरिया, संतोष माहेश्वरी, सरोज भाटी, मंजू मौर्य, रमा वर्मा, एच.एस.वर्मा, निम्बाराम गुर्जर, चरण सिंह लबाना, आशा राजपूरोहित, रमेश एच.लालवानी, रामनिवास चौधरी, गौतम जटिया, चांदमल धौलिया, श्रवण कुमावत, पूरण रिल, तुलसी मौर्य, दुर्गाप्रसाद आदि मौजूद थे।