Home Northeast India Arunachal Pradesh बीजेपी के 5 प्रदेशाध्यक्षों के नामों का ऐलान, येड्डी को कर्नाटक और केशव को यूपी की कमान

बीजेपी के 5 प्रदेशाध्यक्षों के नामों का ऐलान, येड्डी को कर्नाटक और केशव को यूपी की कमान

0
बीजेपी के 5 प्रदेशाध्यक्षों के नामों का ऐलान, येड्डी को कर्नाटक और केशव को यूपी की कमान
bjp announces names of five state presidents bs yeddyurappa to be the next party karnataka state president
bjp announces names of five state presidents
bjp announces names of five state presidents bs yeddyurappa to be the next party karnataka state president

नई दिल्ली। भारती यजनता पार्टी ने पांच राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों ने नामों का शुक्रवार को ऐलान कर दिया है। ये पांच राज्य कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना और अरुणाचल प्रदेश हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को कर्नाटक का अध्यक्ष बनाया गया है तथा केशव प्रसाद मौर्य उत्तरप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष होंगे।

पंजाब की कमान विजय सांपला को सौंपी गई है। वहीं तेलंगाना में पार्टी ने डॉ.के. लक्ष्मण पर भरोसा जताया है। तापिर गाव को अरुणाचल प्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इन पांचों प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

मालूम हो कि बी.एस. येदियुरप्पा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। येदियुरप्पा भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहे हैं। इसी के चलते पार्टी से उन्हें निकाला भी जा चुका है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इनकी पार्टी में वापसी हुई थी।

उत्तरप्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य वर्तमान में फूलपुर से सांसद हैं। अगले साल राज्य में चुनाव भी होने हैं। वहीं पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला केन्द्रीय राज्य मंत्री हैं।