Home India City News सिरोही:पुतले के बदले फूंका पुतला

सिरोही:पुतले के बदले फूंका पुतला

0
सिरोही:पुतले के बदले फूंका पुतला
bjp district president giving memorendum to district collecter
bjp district president giving memorendum to district collecter

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जेएनयू विवाद की लपटें हर कोने तक पहुंच गई हैं। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और भाजपा की बयानबाजी और बयानबाजियों के बाद विरोध में पुतला फूंकने का उपक्रम जारी है।

रविवार को भाजपा ने जेएनयू विवाद में राहुल गांधी के बयानों के विरोध में उनका पुतला फूंका तो शनिवार को राहुल गांधी पर भाजपा के बायतु विधायक कैलाश चौधरी की कथित टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेसियों ने चौधरी का पुतला फूंका। पुतला दहन के बाद भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने के लिए जिला कलक्टर को राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। वहीं कांग्रेस ने भी राहुल गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी के लिए मुकदमा दर्ज करने की मांग की हुई है।
जिला मुख्यालय पर रविवार को भाजपा ने जन स्वाभिमान अभियान के तहत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी से अनभिज्ञ कुछ बच्चे भी हाथ में कांग्रेस हाय-हाय और कन्हैया को कंस बताने के नारे लिखी हुई तख्तियां लिये हुए नजर आए। अपनी ही पार्टी में विरोध से घिरे भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी राहुल का विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते नजर आए। लगे हाथ नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी ने बायतू विधायक कैलाश चौधरी के राहुल गांधी के लिए कहे गए शब्दों का भी समर्थन कर दिया।

bjp office bearers and workers collected at ambedkar circle alongwith childerens holding plates in hand in sirohi.
bjp office bearers and workers collected at ambedkar circle alongwith childerens holding plates in hand in sirohi.

इससे पहले भाजपा के पदाधिकारी रामझरोखा से राहुल गांधी का पुतला टांगकर सरजावाव दरवाजा होते हुए अम्बेडकर सर्किल पहुंचे। यहां पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। इसके बाद जिला कलक्टर के आवास पर जाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सिरोही शहर मंडल अध्यक्ष, नारायण देवासी, सभापति ताराराम माली, उपसभापति धनपतसिंह, पार्षद मगन मीणा, प्रवीण राठौड, नगर महामंत्री हितेश बी. ओझा, महिपाल चारण, नितीन रावल, लुम्बाराम मेघवाल, नारणाराम चैधरी, मनीष पुरोहित, सुरेन्द्रसिह राठोड, जुजाराम देवासी, जब्बरसिंह, प्रकाश पटेल, दमयंती डाबी, मणी देवी, लोकेश खण्डेलवाल, दिलीप ओझा, विजय पटेल, सुकदेव आर्य, इमरान खां, दिलकश खां, प्रभुराम मेघवाल, चिराग रावल, अनिल सगरवंशी, राजाराम मेघवाल, प्रदीपसिंह, कार्तिक दवे, किशन मीणा, गणेश विश्नोई, ओमप्रकाश, हसमुख पुरोहित ओर कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
कांग्रेस को भी आया था गुस्सा

congress district office bearers burnt effigy of baytu mla kailash chaudhary in sirohi
congress district office bearers burnt effigy of baytu mla kailash chaudhary in sirohi

इधर, शनिवार को कांग्रेसियों को भी गुस्सा आया था। बायतू के विधायक कैलाश चौधरी के द्वारा उनकी पार्टी के पुरोधा राहुल गांधी के खिलाफ कथित टिप्पणी के कारण। इस गुस्से की आग को उन्होंने कैलाश चौधरी के पुतले को आग के हवाले करके शांत करने की कोशिश की। सरजावाव दरवाजे पर यह उपक्रम किया गया।

इनका कहना था कि बाडमेर बायतु के भाजपा विधायक कैलाश चौधरी ने कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गोली मारने व फांसी पर लटकाने के बयान दिया है। इस बयान का कांग्रेसियों ने सख्त विरोध किया और विरोध स्वरूप शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रभारी सोमेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर भाजपा विधायक कैलाश चौधरी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन से पूर्व कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।

पुतला दहन के बाद पुलिस अधीक्षक के नाम उप पुलिस अधीक्षक तेजसिंह को भाजपा विधायक चौधरी के बयान के भारतीय दंड संहिता की धारा 115, 116, 152, 153क, 153ख, 166 के तहत गंभीर अपराधी श्रेणी का होने के कारण उनके विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गंगाबेन गरासिया, शिवगंज प्रधान जीवाराम आर्य, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, संध्या चौधरी, अचलसिंह बालिया, अशोक सेन, पुखराज गहलोत, बाबूखान, प्रवक्ता हमीद कुरैशी, फिरोज पठान, राकेश रावल, साजीद अली, संजय परमार, लखाराम कोली, पुखराज परिहार, राजेन्द्रसिंह, विनोद देवड़ा, सुरेशसिंह, मोटाराम, सुभाष चौधरी सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

माउण्ट आबू के सद्बुद्धि यज्ञ किया

bjym office holders offering samidha in sadbuddhi yagn in mount abu.
bjym office holders offering samidha in sadbuddhi yagn in mount abu.

इधर, भाजयुमो जिला भाजपा से ज्यादा एडवांस निकली। उसने शनिवार को ही माउण्ट आबू में जन स्वाभिमान अभियान के तहत सद्बुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ईश्वरचंद डागा, अजीतसिंह, अर्जुननाथ, अक्षय चौहान, जगदीश डाड, रोहित अग्रवाल, मंगलसिंह, चंदनसिंह राठौड, विक्रम चौहान, हरीशसिंह, हुकुमसिंह, राहुल कडारा, राकेश पंजाबी समेत भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।