Home Breaking भाजपा-कांग्रेस ने उठाए केजरीवाल की गोवा यात्रा पर सवाल

भाजपा-कांग्रेस ने उठाए केजरीवाल की गोवा यात्रा पर सवाल

0
भाजपा-कांग्रेस ने उठाए केजरीवाल की गोवा यात्रा पर सवाल
BJP-Congress raises questions on Kejriwal's visit to Goa
BJP-Congress raises questions on Kejriwal's visit to Goa
BJP-Congress raises questions on Kejriwal’s visit to Goa

नई दिल्ली। भाजपा और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गोवा यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि विधानसभा के चालू सत्र की अनदेखी कर केजरीवाल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के दूसरे राज्य में घूम रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपध्याय ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा महत्वपूर्ण विधानसभा सत्र के समय दिल्ली छोड़कर जाने और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा सदन में मर्यादाहीन शब्दों के प्रयोग की कड़ी निंदा की है।

उन्होंने कहा है कि सिसोदिया के कथन कि दिल्ली सरकार जनता के हितों के लिये लड़ रही है एवं जनता के लिये काम कर रही है से बड़ा झूठ कोई हो नहीं सकता खासकर तब जब मुख्यमंत्री केजरीवाल स्वयं विधानसभा सत्र से लापता हो गए हैं।

उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा का सत्र कैलेण्डर काफी लम्बे समय पहले स्वयं सरकार तय करवाती है और ऐसे में पूर्व जानकारी के बावजूद मुख्यमंत्री का सदन की कार्यवाही छोड़ दिल्ली के बाहर राजनीतिक गतिविधियों के लिए जाना उनके संविधानिक व्यवस्थाओं के प्रति असम्मान का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली की जनता की कोई फिक्र नहीं है वह सिर्फ दिल्ली की जनता से मिले 67 विधायकों के जनमत से मिली सरकारी सुविधाओं का उपभोग देशभर में अपने राजनीतिक विकास के लिए करने में मस्त हैं।

वहीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली विधानसभा का सत्र चल रहा है परंतु दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल गोवा में है, जो यह दर्शाता है कि उनकी प्राथमिकता किस जगह है।

क्योंकि वे दिल्ली की अनदेखी करके अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के दूसरे राज्य में घूम रहे है जबकि दिल्ली के लोगों ने उन्हें भारी बहुमत से जिता कर दिल्ली की सत्ता दी थी ताकि वे जनता की सेवा कर सकें।