Home Latest news जनता का साथ होता तो पेवेलियन में सभा करते लोढ़ा

जनता का साथ होता तो पेवेलियन में सभा करते लोढ़ा

0
जनता का साथ होता तो पेवेलियन में सभा करते लोढ़ा
rajasthan bjp announces executive body, day after cabinet reshuffle
rajasthan bjp announces executive body, day after cabinet reshuffle
rajasthan bjp

सबगुरु न्यूज-सिरोही। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को बीमारू राज्य बनाकर खजाना खाली कर घाटे में छोड गई थी। तीन वर्ष पहले भाजपा ने सरकार बनाई और राजस्थान को देश के अग्रिम राज्यों में लाकर खडा कर दिया। जिसे देखकर कांग्रेसी रैली व आमसभा कर बौखलाहट दिखा रहे है।

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी कर कालेधन, भ्रष्टाचार व आंतकवाद पर करार थप्पड मारा है। जिसे देख कांग्रेसी सकपका गये है। कांग्रेस ने पिछले 60साल में गरीब जनता को ठगा है और भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोडे है। जनता ने नोटबंदी के निर्णय का समर्थन किया है जिससे कांग्रेसी आज रोड पर है।
खत्री ने बताया कि सिरोही जिले में कांग्रेस अलग अलग खंड में बंट गई है तभी कांग्रसियों के एक गुट ने अलग से ज्ञापन दिया और आमसभा में सम्मिलित नही हुए। दो गुट होनेे से आमसभा के लिए भीड जुटाना मुश्किल था इसलिए सरजावाव गेट पर आमसभा रखी गई जिससे लोगो की भीड दिख सके। अगर जनता साथ होती तो पेवेलियन में आमसभा करते। जैसे मुख्यमंत्री के सिरोही आगमन पर पेवेलियम में आमसभा की जिसमें भारी बारिस में भी जन सैलाब उमडा था।
जिला प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा सरकार के तीन वर्ष में सिरोही जिले के लिए बत्तीसा नाला, सिरोही नगर सिवरेज, आबूरोड सिवरेज, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में योजना के तहत 1013करोड बजट की घोषणा की। तत्कालीन कांगे्रस सरकार में सिरोही जिले के लिए इतनी बडी घोषणा कभी नही की।

पूर्व विधायक संयम लोढा के तीन साल पूरे होने पर उठाए सवालो का पलटवार करते हुए कहा कि राजनेतिक राष्ट्रीय पार्टीयां जिला मुख्यालय पर कार्यालय के लिए भूमि आवंटन की मांग कर सकती है। भाजपा ने कार्यालय के लिए भूमि की मांग की जिससे वो बौखला गये है भाजपा कार्यालय के लिए भूमि आवंटित होगी तो उसे नियमानुसार लिया जाऐगा। कांग्रेस सरकार के समय सडक, बिजली, पानी, शिक्षा का ढांचा किस तरह चरमराया हुआ था ये किसी से चुपा हुआ नही है। भाजपा सरकार ने तीन साल में जो कार्य किये है उसका ठोस परिणाम राज्य विकास की राह पर चल पडा है। और जनता भाजपा के साथ है।