Home Entertainment Bollywood श्रद्धा और फरहान के रिश्ते से नाखुश हैं शक्ति कपूर

श्रद्धा और फरहान के रिश्ते से नाखुश हैं शक्ति कपूर

0
श्रद्धा और फरहान के रिश्ते से नाखुश हैं शक्ति कपूर
Shakti Kapoor breaks silence on shraddha kapoor and Farhan akhtar's affair
Shakti Kapoor breaks silence on shraddha kapoor and Farhan akhtar's affair
Shakti Kapoor breaks silence on shraddha kapoor and Farhan akhtar’s affair

मुंबई। ये बात सामने आते ही शक्ति कपूर बिगड़ गए कि उनकी बेटी श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म रॉक ऑन-2 के हीरो फरहान अख्तर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हैं।

खबरों में कहा गया है कि इस बात को लेकर शक्ति कपूर अपनी बेटी से काफी नाखुश बताए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि शक्ति कपूर ने श्रद्धा को फौरन घर लौटकर आकर रहने को कहा है।

श्रद्धा इन दिनों 13 जनवरी को रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म ओके जानू के प्रमोशन में बिजी हैं। मीडिया में एक खबर ये भी है कि ओके जानू के प्रमोशन के लिए ये खबर भी चलवाई गई कि शक्ति कपूर जबरन श्रद्धा को अपने घर ले आए और अब उन्होंने फरहान के साथ उनके मिलने पर भी रोक लगा दी है।

शक्ति कपूर की ओर से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। श्रद्धा ने भी नो कमेंट से ज्यादा कुछ नहीं कहा। याद रहे कि इसी साल जब फरहान ने अपनी पत्नी अधूना के साथ तलाक की घोषणा की, तो इसका एक कारण श्रद्धा के साथ उनके अफेयर को माना गया था।

फरहान से पहले श्रद्धा का लिंकअप आदित्य राय कपूर के साथ था। दिलचस्प है कि श्रद्धा ने आदित्य के साथ पहले आशिकी-2 में काम किया और अब इस जोड़ी की ओके जानू रिलीज होने जा रही है।