Home Latest news नोटबंदी दिवस पर भाजपा की औपचारिकता, काला दिवस से कांग्रेस रही बेभान

नोटबंदी दिवस पर भाजपा की औपचारिकता, काला दिवस से कांग्रेस रही बेभान

0
नोटबंदी दिवस पर भाजपा की औपचारिकता, काला दिवस से कांग्रेस रही बेभान
bjp prez and worker in seminar in sirohi on demonatisation day
bjp prez and worker in seminar in sirohi on demonatisation day

सबगुरु न्युज-सिरोही। नोट बंदी के एक साल पूर्ण होने पर बुधवार को जहां भाजपा ने बामुश्किल डेढ दर्जन लोगों को इकट्ठा करके विचार गोष्ठी आयोजित की। वहीं हाईकमान के आदेशानुसार इस दिन काला दिवस मनाने को लेकर कांग्रेस कम से कम जिला मुख्यालय पर बडी गतिविधि करने में नाकाम रही।

भारतीय जनता पार्टी सिरोही नगर मंडल में जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी के सानिध्य के में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि प्रदेष भाजपा निर्देषानुसार नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर काला धन विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें विचार गोष्ठी कार्यक्रम रखा गया। नोट बंदी से काला धन, भ्रष्टाचार व आतंकवाद पर रोक लगी।
जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी कर देश का ऐतिहासिक फैसला लिया था इस ऐतिहासिक फैसले को देश की जनता स्वीकार किया। नोटबंदी से गरीबों को रोजगार मिला व आतंकवाद पर अंकुश लगा है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार कर देश को लूटने का काम किया। जबकि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का एक भी मामला नही हुआ।

साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी विचार गोश्ठी में दी गई। नगर महामंत्री शंकरसिंह ने भी काला धन विरोधी दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर जिला मंत्री जयसिंह राव, नगर महामंत्री महिपाल चारण, नगर वरिश्ठ उपाध्यक्ष माणकचंद सोनी, पार्शद जितेन्द्र खत्री, मगन मीणा, रणछोड कुम्हार, नितीन रावल, दम्यति डाबी, प्रभुलाल मेघवाल, जब्बरसिंह, नासिर खान, अजयपाल सिंह ओर कार्यकर्ता मौजूद थे।