Home Breaking शिवराज के मंच पर चक्कर खाकर गिरे भाजपा नेता राजा दुबे की मौत

शिवराज के मंच पर चक्कर खाकर गिरे भाजपा नेता राजा दुबे की मौत

0
शिवराज के मंच पर चक्कर खाकर गिरे भाजपा नेता राजा दुबे की मौत
BJP leader Raja Dubey collapses on stage in Sagar, dies
BJP leader Raja Dubey collapses on stage in Sagar, dies
BJP leader Raja Dubey collapses on stage in Sagar, dies

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विकास यात्रा के दौरान आयोजित सभा के लिए बनाए गए मंच पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजा दुबे को अचानक चक्कर आ गया और वह मंच पर ही गिर पड़े।

अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। राज्य सरकार के पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव और गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने दुबे के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

भाजपा नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार बंडा में सभा चल रही थी। मंच पर मुख्यमंत्री पहुंचे नहीं थे, तभी दुबे को अचानक चक्कर आया और वह मंच पर ही गिर पड़े। वहां मौजूद कार्यकर्ता उन्हें लेकर तुरंत एक निजी अस्पताल गए।

राज्य सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव ने संवाददाताओं को बताया कि दुबे का निधन हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। भार्गव ने दुबे के निधन को पार्टी और समाज के लिए बड़ी क्षति बताया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजा दुबे के निधन पर गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंह ने कहा कि राजा दुबे से मेरे छोटे भाई के संबंध थे। वह हमेशा मेरे सुख-दुख के साथी रहे हैं। उनका निधन मेरी व्यक्तिगत अपूरणीय क्षति है।