Home Madhya Pradesh Guna म.प्र. निकाय चुनाव: दूसरे चरण में भाजपा का दबदबा कायम, कांग्रेस फिर कमजोर

म.प्र. निकाय चुनाव: दूसरे चरण में भाजपा का दबदबा कायम, कांग्रेस फिर कमजोर

0

election

भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के अंतर्गत दूसरे चरण में 143 निकायों के लिए हुए मतदान की मतगणना जारी है। फिलहाल, धीरे-धीरे परिणाम भी सामने आने लगे हैं। शुरुआती रूझानों में जहां भाजपा का दबदबा कायम है, तो वहीं कांग्रेस एक बार फिर कमजोर दिखाई दे रही है। दोपहर 12.00 बजे तक बहुत-सी नगर परिषदों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिनमें अधिकांश के अध्यक्ष पदों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है, जबकि कुछ पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने भी विजय हासिल की है।

इंदौर की आठ नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों में से पांच पर भाजपा का कब्जा हो गया है, जबकि तीन पर कांग्रेस ने बाजी मारी है। इसी प्रकार नगरसिंह नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर भाजी का अर्चना दुबे ने जीत दर्ज की और पन्ना में भी भाजपा के मोहनलाल ने बाजी मारकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया।

वहीं, सागर संभाग की गढ़ाकोटा नगरपालिके के अध्यपक्ष पद भाजपा ने कब्जा जमाया। यहां से बीजेपी उम्मीदवार भरत चौरसिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 7600 वोटों से पराजित किया। इधर, नीमच नगर पालिका के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा उम्मीदवार राकेश जैन ने 1200 वोटों से आगे चल रहे हैं।

इसी तरह बुदनी नगर पंचायत से बीजेपी की पुष्पा विजय सिंह ने जीत दर्ज कर ली है, वहीं बिजावर से भाजपा के भूपेन्द्र गुप्ता और सुटालिया से भाजपा के रामसिंह परमार ने अध्यक्ष पदों पर कब्जा जमा लिया है, जबकि बड़ामलेहरा से कांग्रेस के शफीक खान 732 वोटों से विजयी रहे।
राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, इंदौर की आठ नगर पंचायतों में तीन, सावेर, देपालपुर और हातोद पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है, जबकि राऊ, मउगांव, मानपुर, बेटमा और गौतमपुरा में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर इन पांच नगर पालिकाओं पर पार्टी का ध्वज लहराया है।
सावेर से कांग्रेस कांता चौधरी, देपालपुर से कांग्रेस इंद्रजीत यादव और हातोद से कांग्रेस के योगेश परमार ने जीत दर्ज की है, जबकि राऊ से भाजपा के शिवनारायण डिंगु, मऊगांव से रेखा शुक्ला, बेटमा से धर्मवीर चौहान, मानपुर से भाजपा के रवि भाई तथा गौतमपुरा से भाजपा चेतन भावसार ने जीत दर्ज कर इन नगर परिषदों के अध्यक्ष पदों पर कब्जा कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि दो दिसंबर को हुए दूसरे चरण में नगर पालिक निगम कटनी, 38 नगर पालिका परिषद और 104 नगर परिषद में हुए मतदान की आज मतगणना चल रही है। इस चरण में महापौर के 7, अध्यक्ष के 732 और पार्षद के 9178 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में थे।