Home India City News निकाय चुनाव : मिशन 46, भाजपा ने झौंकी ताकत

निकाय चुनाव : मिशन 46, भाजपा ने झौंकी ताकत

0
bjp mission 46 for civic body polls in rajasthan
bjp mission 46 for civic body polls in rajasthan

जयपुर/सिरोही। राजस्थान में 22 नवम्बर को होने वाले निकाय चुनाव में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 46 पूरा करने के लिए अपनी ताकत झौंक दी हैं। राज्य में गत विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में ऎतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब निकाय चुनाव में भी अपनी प्रतिष्ठा बरकरार रखने के लिए अपने प्रमुख मंत्रियों सहित पार्टी के कई नेता निकाय चुनाव के प्रचार में जुटे हुए हैं।

इसके तहत गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को बाडमेर एवं बालोतरा नगर परिष्ाद की चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान बाडमेर में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कराई।

प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी एवं केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री प्रो. सांवर लाल जाट ने पुष्कर एवं ब्यावर में भाजपा सम्मेलनों को संबोधित किया। इसके बाद परनामी ने नाथद्वारा एवं चित्तौड़गढ़ में भी भाजपा की चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर मिशन 46 को पूरा करने का आह्वान किया।

भरतपुर नगर निगम चुनाव के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरू ण चतुर्वेदी एवं यातायात राज्य मंत्री बाबू लाल वर्मा, पर्यटन राज्य मंत्री एवं चुनाव प्रभारी मंत्री कृष्णेन्द्र कौर ने निगम के विभिन्न वार्डो में सभाएं की। विधायक विजय बंसल ने भी जनसम्पर्क किया।

टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखवीर जोनपुरिया, राजस्थान विधानसभा में मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने टोंक नगर परिष्ाद क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उदघाटन किया। इसके अलावा जलदालय मंत्री किरण माहेश्वरी, सांसद हरीओमसिंह, विधायक कल्याण सिंह, जिलाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा नाथद्वारा एवं आमेट, ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह जालौर, विधि राज्य मंत्री अर्जुन लाल गर्ग माउंटआबू में सघन जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

इसी तरह पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन लाल सैनी द्वारा जालोर में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का आयोजन किया एवं सभी कार्यकर्ताओं को दृढ निष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

नगर निकाय चुनाव कार्यक्र म प्रबंधन समिति संयोजक ओंकारसिंह लखावत ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं जयपुर संभाग निकाय चुनाव प्रभारी कैलाशनाथ भट्ट एवं भाजपा प्रदेश संयोजक चुनाव प्रकोष्ठ के योगेन्द्र सिंह तंवर 19 नवम्बर को झुंझुनू तथा शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी जोधपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डो में सभाओं को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह वन राज्य मंत्री राजकुमार रिणवां 20 नवम्बर को सीकर जिले की नीमकाथाना में भाजपा द्वारा आयोजित चुनावी कार्यक्र मों में भाग लेंगे।