Home Delhi भाजपा एमएलए को विधानसभा से बर्खास्त करने की सिफारिश

भाजपा एमएलए को विधानसभा से बर्खास्त करने की सिफारिश

0
भाजपा एमएलए को विधानसभा से बर्खास्त करने की सिफारिश

oml

नई दिल्ली। दिल्ली के विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ओम प्रकाश शर्मा को विधानसभा से बर्खास्त किया जा सकता है। दिल्ली विधान सभा की आचरण समिति ने इसकी ​सिफारिश विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल से की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनडी शर्मा की अध्यक्षता वाली दस सदस्यीय समिति ने शर्मा को आम आदमी पार्टी की विधायक अलका के खिलाफ अपमानसूचक भाषा इस्तेमाल करने का दोषी पाया साथ ही समिति ने शर्मा को उनके साथी विधायकों के साथ भी लगातार असंसदीय भाषा प्रयोग करने के मामले में दोषी पाया है।

इसी के चलते आचरण समिति ने शर्मा को सदन से बर्खास्त करने की सिफारिश की है। इससे पहले समिति ने मामले की सुनवायी के दौरान ओपी शर्मा को आप विधायक के खिलाफ की गई भाषा पर मांफी मांगने के लिए कहा था, लेकिन शर्मा ने ऐसा करने से मना कर दिया।

जानकारी हो कि नवंबर 2015 में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायक ने अलका शर्मा के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर सदन में काफी हंगामा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here