Home Northeast India Assam तिरंगा यात्रा के दौरान हादसा, असम के जोरहट से सांसद कामाख्या प्रसाद तासा घायल

तिरंगा यात्रा के दौरान हादसा, असम के जोरहट से सांसद कामाख्या प्रसाद तासा घायल

0
तिरंगा यात्रा के दौरान हादसा, असम के जोरहट से सांसद कामाख्या प्रसाद तासा घायल
BJP MP Kamakhya Prasad Tasa injured after falling from his bike during tiranga yatra
BJP MP Kamakhya Prasad Tasa injured
BJP MP Kamakhya Prasad Tasa injured after falling from his bike during tiranga yatra

डिब्रूगढ़। ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ जिले के मोरान इलाके में रविवार को भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में उस समय खलबली मच गई जब माहमोरा क्षेत्र में जोरहाट के सांसद कामाख्या प्रसाद तासा दुर्घटना ग्रस्त हो गए।

हादसे में तासा को काफी चोटें आई। जिसके बाद उन्हें तत्काल असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएमसीएच) लाया गया। जहां पर उनका सीटी स्कैन किया गया। तत्पश्चात उनका इलाज किया गया।

इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में सनसनी फैल गई। इस संबंध में माहमोरा के विधायक जुगेन मोहन ने बताया कि सांसद कामाख्या तासा मोरान से मोटरसाइकिल पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे।

लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पूरी करने के बाद माहमोरा क्षेत्र के एक ग्रामीण रास्ते से गुजरते समय उनकी मोटर साईकिल पर लगा तिरंगा झुक गया था। जैसे ही वे उसे देखने के लिए पलटे उसी बीच उनकी मोटर साइकिल का पहिया गड्ढे चला गया। इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिर गए। जिसके कारण उनके सिर, चेहरे व पैर में चोट लगी।

बाद उन्हें डिब्रूगढ़ शहर स्थित असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनके सिर का सिटी स्कैन किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सांसद तासा खतरे से बाहर हैं। हालांकि एहतियातन उन्हें 24 घंटे चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है।

मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार देश के विभिन्न भागों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता प्रतिदिन सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर गांव-गांव में स्वदेशी भावना को जागृत करने का प्रयास कर रहे हैं।