Home Headlines माउंट आबू में सीलिंग की कार्यवाही, भाजपा पार्षद ने जताया विरोध

माउंट आबू में सीलिंग की कार्यवाही, भाजपा पार्षद ने जताया विरोध

0
माउंट आबू में सीलिंग की कार्यवाही, भाजपा पार्षद ने जताया विरोध
muncipality employee executing sealing in mount abu
muncipality employee executing sealing in mount abu
muncipality employee executing sealing in mount abu

सबगुरु न्यूज-माउण्ट आबू। नगर पालिका की दुकानों की सीलिंग कार्रवाई शुरू होने पर गुरुवार को एक भाजपा पार्षद का विरोध भी प्रशासन को झेलना पडा।
माउण्ट आबू नगर पालिका की चाचा म्यूजियम चैराहे और पोलो ग्राउण्ड के किनारे दुकानें हैं। इनका लम्बे समय से टैक्स, किराया व अन्य राशि बाकी है। नगर पालिका ने इन्हें यह राशि जमा करवाने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किया। राशि जमा नहीं होने पर गुरुवार सवेरे से सीलिंग की कार्रवाई शुरू की।

तहसीलदार मनसूखलाल डामोर के नेतृत्व में कार्यवाही को अंजाम दिया गया। सीलिंग की जद में इस क्षेत्र की बारह दुकानें आएंगी। इस कार्यवाही को लेकर भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल ने विरोध भी जताया।  उन्होंने सीलिंग की कार्रवाई नहीं रोकने पर भूख हडताल की चेतावनी भी दी।