Home Headlines जयपुर में दो जगह निकली भाजपा की तिंरगा यात्रा

जयपुर में दो जगह निकली भाजपा की तिंरगा यात्रा

0
जयपुर में दो जगह निकली भाजपा की तिंरगा यात्रा
BJP takes out tiranga yatra from two places in Jaipur
BJP takes out tiranga yatra from two places in Jaipur
BJP takes out tiranga yatra from two places in Jaipur

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार से जयपुर लोकसभा क्षेत्र मे तिंरगा यात्रा शुरू की गई। जयपुर शहर के 2 विधानसभा क्षेत्रों मालवीय नगर व किशनपोल विधानसभा में यात्रा निकाली गई।

सुबह 8 बजे बरकत नगर आदर्श बाजार से शुरू की गई यात्रा की अगुवाई उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, राज्यसभा सांसद राम कुमार वर्मा, भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन ने की।

यात्रा मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्रों के सभी वार्डो मे होते हुए 70 कि.मी. का सफर तय कर राजापार्क में सम्पन्न हुई। यात्रा मे क्षेत्र के सभी पार्षद, पार्टी के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष कविता मलिक, युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष अरविन्द स्वामी, जयपुर शहर आई.टी. संयोजक अजय विजयवर्गीय सहित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। सभी कार्यकर्ता देश भक्ति के नारे लगाते चल रहे थे।

दोपहर 12.15 बजे किशनपोल विधानसभा क्षेत्र की यात्रा हीदा की मोरी से प्रारम्भ हुई। यात्रा की अगुवाई जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, विधायक मोहनलाल गुप्ता, शहर अध्यक्ष संजय जैन ने की। यात्रा परकोटे के समस्त मुख्य बाजारों से होते हुए चांदपोल हनुमान मन्दिर पर सम्पन्न हुई।

यात्रा का व्यापार मण्डलो व नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में समस्त क्षेत्रीय पार्षद, पार्टी पदाधिकारीयों सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

20 अगस्त को यात्रा सुबह 8 बजे सिविल लाईन्स विधानसभा क्षेत्र के गुर्जर की थड़ी से प्रारम्भ होकर पूरे सिविल लाईन्स विधानसभा क्षेत्र के वार्डो से होती हुई शास्त्रीनगर कांवटिया सर्किल पर सम्पन्न होगी।