Home Breaking उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार : केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार : केशव प्रसाद मौर्य

0
उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार : केशव प्रसाद मौर्य
BJP will form government with majority in Uttar Pradesh : Keshav Prasad Maurya
BJP will form government with majority in Uttar Pradesh : Keshav Prasad Maurya
BJP will form government with majority in Uttar Pradesh : Keshav Prasad Maurya

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी 2017 विधानसभा चुनाव में लोकसभा के प्रदर्शन को दोहराते हुए उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। यह कहना है भाजपा के नवनियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में 267 प्लस का आंकडा पार करेगी। प्रदेश की जनता सपा के गुण्डाराज से ऊब चुकी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन में जैसे ही शताब्दी रूकी भाजपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया।

मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता सत्ताधारी पार्टी समाजवादी के गुण्डाराज से ऊब चुकी है। विधान सभा चुनाव में भाजपा लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराएगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

जब उनसे पूछा गया कि पार्टी कितने सीटे जीतेगी तो उन्होंने हंसते हुए कहा भाजपा इतनी सीटें जीतेगी कि विपक्ष का दर्जा मिलना अन्य पार्टियों को मुश्किल हो जाएगा। दोबारा कुरेदने पर कहा अभी हम लोग 267 प्लस के आंकड़ें पर काम कर रहे है। उम्मीद है कि जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कामों पर मुहर लगाकर बड़ी जीत दिलाएगी।

स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी, विधायक सतीश महाना, सलिल विश्नोई, सत्यदेव पचैरी, सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री नीलिमा कटियार, दिनेश अवस्थी, सुनील बजाज, बृजेश तिवारी, किरण तिवारी, ओम मिश्रा, राहुल सिंह चंदेल सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहें।

सपा का गुण्डाराज, बसपा का भ्रष्टाचार होगा चुनावी मुद्दा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या उन सभी मुद्दों पर जनता से संवाद करना चाहते है। जिससे सपा व बसपा से आमजनमानस दूरियां बना ले।

उन्होंने कहा कि सपा के गुण्डाराज से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। आए दिन महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं हो रही है और पुलिस सपा नेताओं के दबाव में काम नहीं कर पा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में कहीं नहीं है। चुनावी मुद्दे पर कहा कि पार्टी सपा के गुण्डाराज व बसपा के भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाएगी।