Home India City News मणिपुर में भाजपा को मिली दो विधानसभा सीटें, रतलाम लोकसभा सीट पर लगा झटका

मणिपुर में भाजपा को मिली दो विधानसभा सीटें, रतलाम लोकसभा सीट पर लगा झटका

0
मणिपुर में भाजपा को मिली दो विधानसभा सीटें, रतलाम लोकसभा सीट पर लगा झटका
BJP wins first time two assembly seats in Manipur but loses Ratlam Jhabua lS constituency
BJP wins first time two assembly seats in Manipur but loses Ratlam Jhabua lS constituency
BJP wins first time two assembly seats in Manipur but loses Ratlam Jhabua lS constituency

नई दिल्ली। लोकसभा की दो सीटों और विधानसभा की पांच सीटों के लिए हुए उपचुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी को रतलाम लोकसभा सीट गंवानी पड़ी है तो वहीं मणिपुर में पार्टी ने दो विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। लोकसभा की वरांगल सीट पर हुए उपचुनाव में टीआरएस ने बड़ी जीत दर्ज की है।

मध्यप्रदेश की रतलाम लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की निर्मला दलीप सिंह भूर्रिया को 80 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।

यह सीट भाजपा के दिलीप भूरिया के निधन से खाली हुई थी। वहीं मध्यप्रदेश की ही देवास विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। यहां भाजपा की गायत्री राजे पवार ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जयप्रकाश शास्त्री को 30,778 वोटों से हराया है।

तेलंगाना की वरांगल लोकसभा सीट से तेलंगाना राष्ट्र समिति के दयाकर पासुनूरी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सर्वय सत्यनारायण को करीब साढ़े तीन लाख वोटों के बढ़े अंतर से हराया है।

भाजपा के लिये मणिपुर से अच्छी खबर है। मणिपुर की दोनों विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी ने जीत दर्ज की है। थोंगजु से भाजपा के थोंगम विश्वजीत सिंह ने अपने कांग्रेस प्रतिद्वंदी बिजोय कोइजम को 3,213 वोटों से हराया है। वहीं थंगमेबंद खुममुकचाम जोयकिशन ने कांग्रेस के जोतिन वेखोम को 1,007 वोटों से हराया।

मिजोरम की आइजल नार्थ-3 सीट पर कांग्रेस के लाल थांजारा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मिजो नेश्नल फ्रंट के के. वनलालवना को 3,385 वोटों से हराया।

मेघालय की एक विधानसभा सीट नांगस्टोइन पर हिल स्टेट पियुप्ल डेमोक्रेटिक पार्टी के दिओसटारनेस जेनंडिअंग ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के गेबरेल वाहलंग को 2,764 वोटों से हराया है।