Home Headlines सिर्फ चुनाव जीतना पार्टी का लक्ष्य नहीं : अमित शाह

सिर्फ चुनाव जीतना पार्टी का लक्ष्य नहीं : अमित शाह

0
सिर्फ चुनाव जीतना पार्टी का लक्ष्य नहीं : अमित शाह
bjp's aim not only win elections says President Amit Shah
bjp's aim not only win elections says  President Amit Shah
bjp’s aim not only win elections says President Amit Shah

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2014 में हमें जनादेश मिला है। 14 राज्यों में हमारी सरकारें हैं। जिन राज्यों में हम सफल नहीं हो पाये हैं वहां पर हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है।

 

पार्टी ने सदस्यता महाअभियान को नई टेक्नोलाजी मिस्ड काल करके आरंभ किया। सदस्यता महाअभियान में भारी सफलता मिली है। 11 करोड़ सदस्य बन चुके हैं। पार्टी कार्यकर्ता उनके निवास पर जाकर पार्टी की रीति-नीति, वैचारिक दर्शन से रूबरू करेंगे और केंद्र और राज्यों की उपलब्धियों से परिचित करायेंगे।

 

मध्य क्षेत्र (मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक, मंत्री महासंपर्क अभियान के प्रभारी और सह प्रभारी की वृहत बैठक को भोपाल में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 11 करोड़ सदस्यता चुनाव जीतने के लिए हमारे पास एक शक्ति है। लेकिन सिर्फ चुनाव जीतना हमारा लक्ष्य नहीं है। हमारा लक्ष्य इतिहास को नया मोड़ देना, सांस्कृतिक समृद्धि के अनुकूल संस्कार देना और विश्व गुरू के रूप में देश को प्रतिष्ठित करना है।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 24 इनिसियेटिव (पहल) लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 इनिसिएटिव को विस्तार से परिभाषित किया और कहा कि इनसे सामाजिक आर्थिक क्षेत्र में नए परिवर्तन को दिशा मिली है।

प्रत्येक इनिसिएटिव से आम आदमी को सुखद परिवर्तन के लिए शक्ति मिली है। उन्होंने कहा जन-धन योजना ने आम आदमी को समाजिक प्रतिष्ठा प्रदान की है। बैंक के दरवाजे खुले हैं स्कील इंडिया, मेक-इन-इंडिया से लाखों रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं स्मार्ट सिटी, अमृत-2022 तक हर आवासहीन के सिर पर छत दीनदयाल, दीनदयाल ग्राम ज्योति, डिजीटल इंडिया, गैस सब्सिडी सरेंडर, अटल पेंशन योजना, 12 रू. वार्षिक पर दो लाख दुर्घटना बीमा योजना, जीवन बीमा योजना, बेरोजगारों एंव असहाय लोगों को मुद्रा बैंक, कालाधन स्वदेश लाने के लिए कठोर कानून, आदर्श ग्राम योजना, परंपरागत योग दिवस, गन्ना किसान राहत योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, नमामी गंगे, स्वच्छ भारत, खेतिहर किसानों को राहत के मापदंड में शिथिलता, राहत राशि में देढ़ गुना वृद्धि, रक्षा नीति, विदेश नीति और औद्योगिक नीति का उपहार मिला है।

 

इससे भारत के भविष्य की ठोस आधारशिला रख दी गई है। इन 24 पहल से समाज में नया परिवर्तन आया है। देश में विकास का ग्राफ बड़ा है महंगाई पर काबू पाया गया है और विष्व में भारत की धमक महसूस हुई है।  नरेंद्र मोदी ने भारतीय योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाकर भारतीय मूल्यों को महिमा मंडित किया है। हमें महासंपर्क अभियान को सफल बनाते हुए, नवागत सदस्यो को कार्यकर्ताओं के रूप में संस्कार देना है और पार्टी से रागात्मक संबंध स्थापित करना है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह देश में भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक दर्शन को आत्मसात किया जा रहा है और नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व ने जनता के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया है। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की जनता का हमें व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ है और आने वाले दिनों में पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा की स्वीकार्यता की पुष्टि होगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुसज्जित करना है और हमारा महा प्रशिक्षण अभियान एक अगस्त से आरंभ हो रहा है।

 

आगामी तीन माह में देश में 15 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता वैचारिक रूप से सक्षम होता है और उसकी प्रतिभा में निखार आता है। राष्ट्रीयता के संस्कार बनते हैं। उन्होंने बताया कि देश में 1600 से अधिक राजनैतिक दल हैं। क्षेत्रीय, राजनैतिक, पंजीयित और गैर पंजीयत दल हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की इन दलों में सबसे बड़ी विशेषता यह है कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है।

 

हमारे आदर्श से दूसरे दलों को मजबूर होकर लोकतांत्रिक पद्धति अपनानी पड़ेगी अथवा वे इतिहास की वस्तु बनकर रह जायेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र दल है जिसमें आज तक दरार नहीं पड़ी इसका कारण प्रशिक्षण की परंपरा और संस्कारों का परिपुष्ट होना है।

उन्होंने कहा कि प्रषिक्षण देकर हम कार्यकर्ताओं को सकारात्मक और राजनैतिक दिशा में सज्जित करेंगे। उन्होंने आत्मविष्वास के साथ कहा कि हम जनता के बीच में दावा कर सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने वेलफेयर स्टेट कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को धरातल पर परिभाषित किया है।
मध्यप्रदेश में विकास दर दहाई में होना और कृषि विकास दर का 24 प्रतिशत होकर निरंतर बना रहना वास्तव में भाजपा सरकार और भाजपा के कार्यकर्ताओं का ही पराक्रम और कमाल कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आजादी के बाद भुखमरी का केंद्र रहा है। भारतीय जनता पार्टी की रमन सरकार बनने के बाद अभावों और भूख पर प्रभारी ढंग से प्रहार किया गया। हर घर में चावल गेहूं, आयोडीन नमक, केरोसीन की व्यवस्था कर भूख की ज्वाला शांत कर घर-घर में आशा की रोशनी जगाई गई।

 

उन्होंने कहा कि विशव में लोकप्रिय नेतृत्व का भारतीय जनता पार्टी ही दावा कर सकती है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के पास पराक्रमी, देवदुर्लभ कार्यकताओं का शैलाब देश के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाव से हमें जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशल होना है। और जनसमस्याओं की संगठन के मंच पर चर्चा करके उनका समाधान करना होगा। सरकार की उपलब्धियां और पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सार्वजनिक मंचों को भरपूर उपयोग करना है।
पूर्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के संगठन महामंत्री रामलाल ने दीप प्रज्जवलित किया। डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रभात झा, नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत, कैलाश विजयवर्गीय, सरोज पाण्डे, सोदान सिंह सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष धरमपाल ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में महापुरूषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की वंदेमातरम् के साथ बैठक आरंभ हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्यप्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष धरमपाल सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का स्वागत किया। भोपाल के जिलाअध्यक्ष आलोक शर्मा ने अतिथियों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। सदस्यता महाअभियान की सफलता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके द्वारा दिये गये नवाचारों के प्रति पूर्व में कुछ संशय अवष्य थे लेकिन पार्टी को सदस्यता महाअभियान में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है और 11 करोड़ सदस्य बनाकर भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है उन्होंने महासंपर्क अभियान को पार्टी वैचारिक दर्शन से जन-जन को जोडऩे का एक महान अनुष्ठान बताया और विष्वास व्यक्त किया कि नवागत सदस्य इस अभियान से कार्यकर्ता के रूप में समाज के लिए उपयोगी घटक सिद्ध होंगे । आपने पार्टी नेतृत्व को विष्वास दिलाया कि प्रदेश इकाई पार्टी नेतृत्व के विष्वास पर खरी उतरेगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदस्यता महाअभियान की सफलता का श्रेय राष्ट्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि महाअभियान अनूठा अनुष्ठान बनकर जनमानस पर अंकित हुआ है। शुभेक्षु हमारे सदस्य बनकर कार्यकर्ता बन रहे हैं। हम उन्हें राष्ट्र निष्ठा और पार्टी के विचार से जोड़ रहे हैं वे हमारे पारिवारिक रिष्ते में बंधकर समाज के लिए समर्पित घटक सिद्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई दिशा मिली है। वे देश के प्रधानमंत्री ही नहीं वैष्विक नेता बन चुके हैं। उन्होंने मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्मार्ट सिटी जैसे अभियान आरंभ करके भारत की पुरानी समृद्धि और नवीनतम प्रौद्योगिकी को जोडक़र भारत को महान शक्ति बनाने का संकल्प दिखाया है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय योग को दुनिया में महत्वपूर्ण स्थान मिला है और 21 जून को 177 देश भारतमय नजर आये थे उन्होंने कहा कि उज्जैन में हो रहे महाकुम्भ को वैचारिक महाकुंभ के रूप में सज्जित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुषल मागदर्शन मिलेगा। 14 मई को नरेंद्र मोदी महाकुंभ में विष्व को अनूठा संदेष देंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अर्जित उपलब्धियों और भारतीय जनता पार्टी सरकारों के विकास के ताने-बाने से जनता को मिल रहे सकून को पचा नही पा रही है और अनर्गल दुष्प्रचार में लगी है।

कार्यकर्ता कांग्रेस के दुष्प्रचार का मुंह तौड़ जवाब देंगे उन्होंने कार्यकताओं को महासंपर्क अभियान में प्राणप्रण से जुटने और अपने परिश्रम की पराकाष्ठा से कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस अभियान से दोहरा फायदा होगा। पार्टी की जड़ें मजबूत होंगी और कार्यकर्ता प्रखर बनेगा और उसकी स्वीकार्यता का विस्तार होगा।