Home Chhattisgarh भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका संगठन है : रमन सिंह

भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका संगठन है : रमन सिंह

0
भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका संगठन है : रमन सिंह
BJP's greatest strength is his organization: Raman Singh
BJP's greatest strength is his organization: Raman Singh
BJP’s greatest strength is his organization: Raman Singh

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारी की बैठक शुक्रवार की शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई।

बैठक के पूर्व पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका संगठन है।

उन्होंने कहा कि संगठन के द्वारा प्रदेश की जनता के साथ जीवंत सम्पर्क तथा कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के फलस्वरूप ही भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीन बार जनता की सेवा का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से आश्वस्त है कि हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और सतत जनसंम्पर्क से हमें चौथी बार प्रदेश की जनता की सेवा का अवसर मिलेगा।

शुक्रवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अनिल जैन, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय, सांसद नंदकुमार साय, रमेश बैस, राष्ट्रीय मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री सुभाऊ कश्यप, गिरधर गुप्ता, संतोष पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, वन औषधि निगम के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, प्रवक्ता शिवरतन शर्मा, भूपेन्द्र सवन्नी, सच्चिदानंद उपासने, श्रीचन्द सुन्दरानी, संजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष लीलाराम भोजवानी, उपाध्यक्ष सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव, किरण देव,हेमचन्द यादव, कोमल जंघेल, सरला कोशरिया, पूजा विधानी, सलीम राज उपस्थित थे।