Home Headlines लखनऊ में रोड शो के साथ भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन

लखनऊ में रोड शो के साथ भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन

0
लखनऊ में रोड शो के साथ भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन
bjp's parivartan yatra ends with 'grand road show' in lucknow
bjp's parivartan yatra ends with 'grand road show' in lucknow
bjp’s parivartan yatra ends with ‘grand road show’ in lucknow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए भाजपा द्वारा चार स्थानों से निकाली गयी परिवर्तन यात्राओं का शनिवार को राजधानी लखनऊ में रोड शो के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय गृह मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में विजय का संकल्प भी दिलाया। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा का रोड शो दिन में करीब तीन बजे राजधानी स्थित मोती महल लाॅन से निकला।

मुख्य रथ पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री उमा भारती और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सवार थे जबकि अन्य चार रथों पर केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय, संजीव बालियान और साध्वी निरंजन ज्योति के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी, डॉ रीता बहुगुणा जोशी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह और स्वामी प्रसाद मौर्य समेत अन्य नेता सवार थे।

पूरे रोड शो के दौरान रथों से स्वस्ति वाचन हो रहा था और और प्रदेश में परिवर्तन के नारे लगाये जा रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह अपने नेताओं का फूलों की वर्षाकर स्वागत भी किया। गाजे बाजे के साथ निकले इस रोड शो में शामिल भाजपा नेताओं का लोग अपने घरों की छतों से भी स्वागत कर रहे थे।

रोड शो महात्मा गांधी मार्ग होता हुआ हजरतगंज चैराहे पर पहुंचा जहां राजनाथ और कलराज मिश्र समेत अन्य नेताओं ने डॉ भीमराव अम्बेडकर, महात्मा गांधी और सरदार पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में विजय का संकल्प भी दिलाया।

पूर्व में भाजपा की चारों परिवर्तन यात्राएं शनिवार करीब एक बजे लखनऊ महानगर की सीमा में अलग-अलग मार्गों से प्रवेश कीं। सहारनपुर से चली पहली यात्रा का नेतृत्व नेता विधान मण्डल दल सुरेश खन्ना कर रहे थे।

दूसरी यात्रा जो झांसी से शुरु हुई थी, उसका नेतृत्व खुद प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य जबकि सोनभद्र से प्रारम्भ हुई तीसरी यात्रा का नेतृत्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र और बलिया से आ रही चैथी यात्रा केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के नेतृत्व में राजधानी में प्रवेश किया। चारों यात्राएं मोतीमहल में आकर एकत्र हुईं।

गौरतलब है कि उप्र विधानसभा चुनाव को फतेह करने के उद्देश्य से भाजपा की प्रदेश इकाई ने 5 नवम्बर को सहारनपुर, 6 नवम्बर को झांसी, 7 नवम्बर को सोनभद्र और 9 नवम्बर को बलिया से परिवर्तन यात्रायें शुरू की थी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इन चारों परिवर्तन यात्राओं को हरी झंडी दिखाई थी।

भाजपा की 192 दिन की इस यात्रा ने 17 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर रिकार्ड बनाया है। इन यात्राओं को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से गुजारा गया। यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने करीब 2 करोड़ लोगों से सीधा संवाद किया।

यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी परिवर्तन यात्रा के दौरान छह जनसभाओं को संबोधित किया था। यात्रा के समापन कर राजनाथ ने खाया बनारसी पान परिवर्तन यात्रा का समापन करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने हजरतगंज स्थित अपनी पूर्व परिचित दुकान पर जाकर बनारसी पान खाया।

दरअसल यात्रा का समापन करने के बाद राजनाथ सिंह जैसे ही अपने आवास जाने लगे तब तक उनका पूर्व परिचित वनारसी पान भंडार का मालिक अशोक चैरसिया जल्दी से एक जोड़ा तुलसी जर्दा वाला बनारसी पान बनाकर उनकी तरफ लेकर भागा।

उसे देखते ही राजनाथ ने अपनी गाड़ी रोकवा दी और वाहन से उतरकर खुद दुकान तक आए और उसका पान खाया। इस दौरान दुकानदार बड़ा खुश था। उसने अपने बेटे और भाई का भी गृहमंत्री से परिचय कराया।