Home India City News भाजयुमो का राष्ट्रीय अधिवेशन मथुरा में 5 मार्च से

भाजयुमो का राष्ट्रीय अधिवेशन मथुरा में 5 मार्च से

0
भाजयुमो का राष्ट्रीय अधिवेशन मथुरा में 5 मार्च से

bjym
सबगुरु न्यूज-नई दिल्ली। मथुरा में अगले महीने भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू होगा। 5 मार्च से उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा में शुरू  होने वाले इस दो दिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। समापन सत्र के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है। अधिवेशन में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरूण जेटली, सघ्क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित लगभग एक दर्जन केंद्रीय मंत्री हिस्सा लेंगे।
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुरागसिंह ठाकुर ने बताया कि देश के युवाओं के लिए ’देश’ सर्वप्रथम आता है। ये युवा देश विरोधी किसी भी मुहिम का करारा जवाब देश का युवा देता रहा है और देता रहेगा। ऐसी देश विरोधी ताकतें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज को रोकने के लिए देश में नकारात्मक वातावरण बना रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में देश-विरोधी ताकतों को चुनौती देने और युवाओं में अलख जगाने के लिए भाजयुमो ने अपने अधिवेशन का थीम ही इंडिया फस्र्ट रखा है। अधिवेशन में मोदी सरकार की उपलब्धियों, नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में देश भर से एकत्रित हो रहे 15000 प्रतिनिधियों को जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रीय अधिवेशन में केन्द्र की भाजपा सरकार के मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे। अधिवेशन में एक विशेष सत्र फिल्म कलाकार अनुपम खेर का भी रहेगा। इसके अलावा मनोज तिवारी, मालिनी अवस्थी के साथ-साथ विभिन्न राज्यों से आए कलाकार संस्कृति के कार्यक्रम पेश करेंगे। देश के 29 राज्यों व 7 केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि इस अधिवेशन में शामिल होंगे। इन राज्यों की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। युवा मोर्चा की गतिविधियों की झलक प्रदर्शनी में देखने को मिलेगी। इस अधिवेशन में केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा किए गए कामकाज और उपलब्धियों के स्टॉल भी लगाए जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here