Home Latest news भाजयुमो सिरोही ने सुमेरपुर में किया प्रदेशाध्यक्ष सैनी का स्वागत

भाजयुमो सिरोही ने सुमेरपुर में किया प्रदेशाध्यक्ष सैनी का स्वागत

0
भाजयुमो सिरोही ने सुमेरपुर में किया प्रदेशाध्यक्ष सैनी का स्वागत
Sirohi bjym office bearers welcoming bjym state president ashok saini in sumerpur
Sirohi bjym office bearers welcoming bjym state president ashok saini in sumerpur
Sirohi bjym office bearers welcoming bjym state president ashok saini in sumerpur

सुमेरपुर/ शिवगंज। भाजयुमो सिरोही के जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित के नेतृत्व में गुरूवार को युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी का अभिनन्दन किया।
सिरोही भाजयुमो जिला अध्यक्ष हेमन्त पुरोहित के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी को सिरोही भाजयुमो जिला टीम ने माला और साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सैनी को यादगार स्वरुप सिरोही की तलवार भेट की। सैनी को आगामी बूथ सम्मेलन के लिये सिरोही जिले के प्रवास का न्योता दिया। इस दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री प्रकाश रावल, जिला उपाध्यक्ष अजय वाला, अजित सिंह निम्बोडा, नरेश सिन्धी, जिला कोषाध्यक्ष नटवर सुथार, शिवगंज नगर मण्डल अध्यक्ष मुकेश प्रजापत, महामंत्री परीक्षित नागर, पिंडवाड़ा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष जगदीश रावल, महामंत्री भवर पुरोहित, आबुरोड ग्रामीण मण्डल महामंत्री हरिमोहन गढवी, नगर मण्डल महामंत्री दीपेश अग्रवाल, सिरोही ग्रामीण उपाध्यक्ष लाला राम देवासी नामदेव छिपा, रतन प्रजापत, रोहित रावल, कांति लाल जणवा, वीणा रावल, ललित रावल जावाल आदि कई पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता उपस्थित रहे।