Home Entertainment Bollywood blackbuck case : जोधपुर कोर्ट में सलमान बोले, मैं निर्दोष

blackbuck case : जोधपुर कोर्ट में सलमान बोले, मैं निर्दोष

0
blackbuck case : जोधपुर कोर्ट में सलमान बोले, मैं निर्दोष
blackbuck case : salman khan gives statement in jodhpur court, lawyer says he was falsely implicated
blackbuck case : salman khan gives statement in jodhpur court, lawyer says he was falsely implicated
blackbuck case : salman khan gives statement in jodhpur court, lawyer says he was falsely implicated

जोधपुर। बहुचर्चित आर्म्स एक्ट के मामले में बॉलीवुड स्टार सलमान खान गुरुवार को एक बार फिर जोधपुर की अदालत में पेश हुए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (जोधपुर जिला) दलपतसिंह राजपुरोहित ने बयान मुल्जिम के लिए उनको पेश होने के निर्देश दिए थे।

सलमान ने पेशी शुरू होते ही एक बार फिर दोहराया कि वह निर्दोष है और उन्हें झूठा फंसाया गया है। उल्लेखनीय है कि सलमान ने गत वर्ष 29 अप्रैल को भी इसी अदालत में अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा था कि वे निर्दोष है। उन्हें झूठा फंसाया गया है। वन विभाग के अधिकारियों के कहने पर गवाहों ने उनके खिलाफ गवाही दी है।

करीब साढ़े 17 साल से चल रहे इस मामले में सलमान खान गुरुवार को अदालत में पेश हुए। सीजेएम जोधपुर की अदालत में सलमान खान ने खुद को बेगुनाह बताते हुए पांच और गवाहों को बुलाने की इजाजत मांगी थी।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद इन सभी पांचों गवाहों से जिरह पूरी हो गई थी। इसके बाद अदालत ने दस मार्च को सलमान को हाजिर होने को कहा था। इससे पहले इसी मामले में गत वर्ष 29 अप्रैल को सलमान के बयान मुल्जिम हुए थे जिसमें सलमान ने अपने आप को बेगुनाह बताया था। गुरुवार को फिर सलमान ने अपने आपको बेगुनाह बताया। बयान देने के बाद वह वापस होटल चले गए।

सलमान खान की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में वकीलों और मीडिया की एंट्री भी बैन कर दी गई। कोर्ट परिसर के बाहर वकीलों और मीडियाकर्मियों का हुजूम सा लग गया। वकीलों में भी सलमान की एक झलक पाने का उत्साह देखा गया। आम लोगों के साथ ही मीडिया और वकीलों को भी कोर्ट परिसर में जाने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस वाले मीडियाकर्मियों से अंदर ना जाने की अपील करते दिखाई दिए। हीरो की एंट्री के लिए बाकी सबकी एंट्री को बैन कर दिया गया।

कोर्ट परिसर में सुबह से ही पुलिस जाब्ता तैनात कर रखा था। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था के लिए कोर्ट परिसर में चारों ओर केवल खाकी वर्दी ही नजर आई। पुलिस जाब्ता इतना ज्यादा था कि एक्टर को कोर्ट में पेशी के लिए जाने और लाने के लिए सलमान के बॉडीगार्ड शेरा को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस वालों में भी सलमान को नजर भर देखने के लिए जोश था।

यह रहा सलमान का प्रोगाम

सलमान खान चार्टर्ड प्लेन से आज सुबह मुंबई से जोधपुर आए। उनके साथ उनकी बहन अलविरा व बॉडीगार्ड शेरा भी थे। एयरपोर्ट से सीधे वे अपने वकील के साथ होटल चले गए। कुछ देर बाद वे कोर्ट पहुंचे। यहां पेशी पर उपस्थित होने के बाद वे फिर होटल चले गए।

यह है मामला

वर्ष 1998 में फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर जोधपुर के निकट के गांवों में तीन स्थान पर हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। पकड़े जाने पर होटल में उनके कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस ने अवधिपार एक रायफल व एक पिस्टल बरामद की थी।

वन अधिकारी ललित बोड़ा ने लूणी पुलिस थाने में 15 अक्टूबर 1998 को मुकदमा दर्ज करवाया था कि सलमान खान ने 1-2 अक्टूबर 1998 की मध्यरात्रि में कांकाणी गांव की सरहद पर दो काले हरिणों का शिकार किया, जिसमें उसने रिवॉल्वर व राइफल का इस्तेमाल किया। दोनों हथियारों की लाइसेंस अवधि समाप्त हो चुकी थी।

अवैध हथियारों का इस्तेमाल करते हुए उसने शिकार किया। इस पर सलमान के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 3/25 व 27 में मामला दर्ज किया गया। मामले में कुल 20 गवाहों ने गवाही दी है। आम्र्स एक्ट के तहत इस विचाराधीन इस मामले में धारा 3/25 में अधिकतम तीन साल और धारा 27 में अधिकतम सात साल तक की सजा का प्रावधान है।