Home Entertainment Bollywood पेड़ की ‘अतिरिक्त’ शखाएं काटने पर BMC ने रिषि कपूर को भेजा नोटिस

पेड़ की ‘अतिरिक्त’ शखाएं काटने पर BMC ने रिषि कपूर को भेजा नोटिस

0
पेड़ की ‘अतिरिक्त’ शखाएं काटने पर BMC ने रिषि कपूर को भेजा नोटिस
BMC issue notice, files complaint against Rishi Kapoor for axing tree
BMC issue notice, files complaint against Rishi Kapoor for axing tree
BMC issue notice, files complaint against Rishi Kapoor for axing tree

मुबंई। वृहनमुंबई नगर निगम बीएमसी ने हिन्दी फिल्म अभिनेता रिषि कपूर को यहां उपनगरीय ब्रांदा में पाली हिल्स में स्थित उनके कृष्णा राज बंगले के भीतर एक बरगद के पेड़ की अनुमति से अधिक शाखाएं काटने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह कपूर को नगर निगम की इकाई ने पेड़ की छह शाखाएं काटने की अनुमति दी थी। अभिनेता द्वारा भूखंड में निर्माण की योजना में पेड़ के कारण परेशानी होने के उल्लेख के बाद उन्हें अनुमति दी गई थी।

हालांकि, अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पेड़ की अतिरिक्त शाखाएं काट दी गई हैं। उन्होंने बताया कि शाखाओं की छंटनी नहीं की गई बल्कि इसे काट दिया गया।

अभिनेता को बुधवार को नोटिस जारी किया गया। उन्हें यह बताने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र शहरी इलाके पेड़ों की सुरक्षा एवं संरक्षण कानून और अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 155 के तहत मामला दर्ज कराने के लिए बीएमसी एक पुलिस शिकायत दर्ज कराएगी।

नोटिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए 64 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि वह ठेकेदार से बात करेंगे जो भूखंड पर निर्माण कार्य का काम देख रहा है। उन्होंने कहा कि पेड़ को उखाड़ा नहीं गया है। मैं इस बात की जांच करूंगा कि क्या ठेकेदार ने गलती की है।