Home Breaking मिस इंडिया के नेशनल ग्रैंड फिनाले में चयनित हुईं डॉ ईशा किशोर

मिस इंडिया के नेशनल ग्रैंड फिनाले में चयनित हुईं डॉ ईशा किशोर

0
मिस इंडिया के नेशनल ग्रैंड फिनाले में चयनित हुईं डॉ ईशा किशोर
bokaro based Dr. Esha Kishore selected for Miss India finale
bokaro based Dr. Esha Kishore selected for Miss India finale
bokaro based Dr. Esha Kishore selected for Miss India finale

बोकारो। बोकारो शहर का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर गौरवान्वित होता रहा है। इस बार शहर की 28 वर्षीय ईशा किशोर मिस इंडिया पीजेन्ट सौंदर्य प्रतियोगिता के नेशनल ग्रैंड फिनाले में चयनित की गई हैं।

नौ और 10 नवम्बर को नई दिल्ली स्थित मेपल एक्जोटिका में होने वाली इंडिया एक्सक्विजीट पीजेन्ट 2016-17 प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में बोकारो की ईशा भी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगी।

डॉ. ईशा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के ऑडिशन में देशभर से 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 30 का चयन किया गया। पुणे के कल्याणी नगर में हाल ही में इसका ऑडिशन हुआ था।

नेशनल ग्रैंड फिनाले में सफल होने वाली प्रतिभागी को मिस इंडिया पीजेन्ट का खिताब दिया जाएगा। पिछले साल मिस इंडिया पीजेन्ट का खिताब भटिंडा की रचना गांधी को मिला था।

डॉ. ईशा अगर मिस इंडिया बन जाती हैं तो यूएसए में होने वाली इंटरनेशनल इवेन्ट में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकेंगी। बोकारो के पूर्व (सिविल सर्जन) डॉ एसके रवि की पुत्री डॉ. ईशा ने बोकारो के डीपीएस स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की और यहीं से 10वीं पास की।

उन्होंने होली क्रॉस पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद ईशा ने पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए बंगलोर स्थित राज राजेश्वरी मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की। वह डॉक्टर के रूप में कार्यरत भी हैं।

डॉ ईशा ने बताया कि बचपन से ही सौंदर्य स्पर्धाओं के प्रति उनका रुझान रहा है। कालेज के समय ही से वह मॉडलिंग और रैम्प-शो किया करती थी।

कई बार उसे इंटरनेशन मॉडलिंग इवेन्ट के ऑफर भी मिल चुके हैं। डा. ईशा ने कहा कि फिनाले में चयनित होने पर वह बेहद उत्साहित हैं।