Home Headlines नाइजीरिया में बोको हराम ने की 80 लोगों की हत्या

नाइजीरिया में बोको हराम ने की 80 लोगों की हत्या

0
नाइजीरिया में बोको हराम ने की 80 लोगों की हत्या
boko haram killers on horseback massacre nearly 80 in northeast nigeria
boko haram killers on horseback massacre nearly 80 in  northeast nigeria
boko haram killers on horseback massacre nearly 80 in northeast nigeria

कानो। संदिग्ध बोको हराम के घुड़सवार बंदूकधारियों ने सप्ताहंात में नाइजीरिया के अशांत उत्तरपूर्व के तीन गांवों में लगभग 80 लोगों की हत्या कर दी है। यह जानकारी सर्तकता समिति के सदस्य और निवासियों ने सोमवार को दी।

अतिवादी समूह द्वारा किया गया यह हमला छह वर्ष से जारी उग्रवाद का हालिया खूनखराबा था जिसका उद्देश्य अस्थिर क्षेत्र में एक इस्लामिक स्टेट बनाने का है।

boko haram killers on horseback massacre nearly 80 in  northeast nigeria
boko haram killers on horseback massacre nearly 80 in northeast nigeria

बोको हराम के साथ संघर्ष करने वाले बाबाकुरा कोलो ने बताया कि शुक्रवार को बोरनो स्टेट के बानू गांव में किए गए हमले में 68 व्यक्ति मारे गए जबकि निवासियों ने बताया कि शनिवार और रविवार को दो अन्य गांवों में 11 अन्य लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

कोलो ने बताया कि हमें शुक्रवार देर रात बानू गांव में हमले की खबर मिली जहां पर बोको हराम के बंदूकधारी घोड़ों पर सवार होकर आए और ग्रामीणों पर गोलीबारी की। हमले में 68 व्यक्ति मारे गए।