Home Headlines नाइजीरिया: बोको हराम ने 41 लोगों की गला रेतकर की हत्या

नाइजीरिया: बोको हराम ने 41 लोगों की गला रेतकर की हत्या

0
नाइजीरिया: बोको हराम ने 41 लोगों की गला रेतकर की हत्या
boko haram kills 41, prevents hundreds voting in nigeria
boko haram kills 41, prevents hundreds voting in nigeria
boko haram kills 41, prevents hundreds voting in nigeria

अबूजा। नाइजीरिया में राष्टपति चुनाव के दौरान आतंकी संगठन बोको हरम ने खलल डालते हुए 41 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी। देश में आंतकियों के खौफ के बावजूद लाखों की संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर वोट डालने जा रहे हैं।

बोको हराम के आतंकवादी नाइजीरियाई के उत्तर पूर्वी इलाकों में हमले कर रहे हैं। हालांकि दो दिन पहले सेना ने दावा किया था कि उसने इस क्षेत्र के महत्वपूर्व मतदान केंद्रों से इस्लामी आंतकियों को खदेड़ते हुए इस क्षेत्र को उनसे मुक्त करा दिया है। बोको हरम नाइजीरिया में मतदान का विरोध करता है।
गौरतलब है कि नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे धनी और सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। राष्ट्रपति पद की दौड़ में 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला 57 साल के ईसाई गुडलक जॉनसन और 72 साल के मिलिटरी डिक्टेटर मुहम्मदु बुहारी के बीच है। राष्टपति चुनाव के लिए कल मतदान हुए थे।
उल्लेखनीय है कि बोको हरम नाइजीरिया में मतदान का विरोध करता है। इससे पहले भी देश में कई बार मतदान का विरोध करते हुए इस आतंकी संगठन ने कई लोगों को मार गिराया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here