Home Headlines आतंकी संगठन आईएस को मिला बोको हराम का साथ

आतंकी संगठन आईएस को मिला बोको हराम का साथ

0
आतंकी संगठन आईएस को मिला बोको हराम का साथ
boko haram pledges allegiance to the islamic state
boko haram pledges allegiance to the islamic state
boko haram pledges allegiance to the islamic state

नई दिल्ली। नाइजीरिया के खूंखार संगठन बोको हरम ने आतंकी संगठन आईएस के साथ हाथ मिला लिया है। बोको हराम ने औपचारिक तौर पर आईएस के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर की है।

एक ऑडियो संदेश में बोको हराम ने आईएस के प्रति निष्ठा दिखाई है। कथित तौर पर बोको हराम नेता अब्दु बकर शेकाउ की ओर से भेजा गया ऑडियो संदेश शनिवार को ट्विटर पर पोस्ट किया गया।
एसआईटीई खुफिया निगरानी सेवा के अनुसार, आईएस के प्रति निष्ठा दर्शाने वाला बोको हराम का यह संदेश अरबी ऑडियो संदेश में आया। इसमें बोले जा रहे संदेश का अंग्रेजी रूपांतरण भी किया गया है।
संदेश में कहा गया है, ‘हम मुसलमानों के खलीफा के प्रति अपनी निष्ठा की घोषणा करते हैं। तंगी और तरक्की, मुश्किल व अच्छे समय में हम उनकी हर बात मानेंगे। भेदभाव किए जाने पर भी कमान संभालने वालों से उनकी सत्ता को लेकर बहस नहीं करेंगे जबतक उनकी गलती का कोई सबूत अल्लाह की तरफ से नहीं मिल जाता।
उल्लेखनीय है कि आईएस नेता अबु बकर अल-बगदादी ने खुद को खलीफा घोषित कर रखा है। गौरतलब है कि नाइजीरिया में बहुराष्ट्रीय सुरक्षाबलों ने हाल ही में बोको हराम को कोई पूर्वोत्तर शहरों से खदेड़ बाहर कर कमजोर कर दिया है।
इससे पहले नाइजीरियाई चरमपंथी समूह पर चार आत्मघाती बम हमलों का आरोप लगा था। पुलिस ने कहा था कि इन हमलों में पूर्वोत्तर शहर मैदुगुरी में कम से कम 54 लोग मारे गए और 143 लोग घायल हो गए। मैदुगुरी बोर्नो राज्य की राजधानी है और यहीं से बोको हराम की शुरूआत हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here