Home India City News माकन ने संभाली कमान, भाजपा को बताया भारतीय जुमला पार्टी

माकन ने संभाली कमान, भाजपा को बताया भारतीय जुमला पार्टी

0
माकन ने संभाली कमान, भाजपा को बताया भारतीय जुमला पार्टी
BJP should instead rename itself as ' Bharatiya Jumla Party': DPCC President Ajay Maken
BJP should instead rename itself as ' Bharatiya Jumla Party': DPCC President Ajay Maken
BJP should instead rename itself as ‘ Bharatiya Jumla Party’: DPCC President Ajay Maken

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अजय माकन ने रविवार को औपचारिक रूप से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर माकन ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया लेकिन उसके नेता केवल जुमले बोलते नजर आते हैं लिहाजा उन्हें पार्टी का नाम बदलकर भारतीय जुमला पार्टी रखना चाहिए।

माकन ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में कहा था कि कालाधन वापस लाएंगे और प्रत्येक नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख जमा किया जाएगा। कालाधन तो वापस नहीं आया प्रधानमंत्री का दस लाख का सूट आ गया जो 4 करोड में नीलाम हुआ। जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह तो एक चुनावी जुमला था।
पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में माकन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम चुनाव हारे हैं लेकिन इससे निराश होने की जरूरत नहीं है। ये चुनौती है और यदि हम चाहें तो इसे अवसर में बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस चुनौती को अवसर में बदल सकते हैं लेकिन इसके लिए हमें पूरी तरह तैयार होना होगा। इसके लिए हमें जोश चाहिए, हमें संख्या चाहिए, लेकिन हमें होश भी चाहिए।
माकन ने पार्टी के नेताओं से मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा हमें सजग, संपूर्ण और सशक्त विपक्ष की भूमिका निभानी होगी। हमें दिल्ली की जनता के बीच जाकर 15 साल में हमारी सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में किये गये विकास कार्यों की जानकारी देनी होगी।
आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और आतंरिक लोकतंत्र की दुहाई देने वाली आम आदमी पार्टी पर आज मीडिया सवाल उठा रहा है। आप पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एक रिसोर्ट में होने पर भी उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि केवल समाचार पत्रों में वादे पूरा करने के बजाय केजरीवाल असल में वादे पूर करें न कि काम नहीं करने के बहाने ढूढें।
माकन ने कांग्रेस की नयी टोपी दिखाते हुए कहा कि यह तिरंगी टोपी कुछ कहती है। इस पर एक ओर लिखा है केवल सत्य ही बोलें, यही हमारी विचारधारा है, हम झूठे वादे नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि टोपी पर दूसरी ओर लिखा है कि सत्यमेव जयते। माकन ने कहा कि जो सत्य बोलते हैं उन्हें हमेशा विजय हासिल होती है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोती लाल वोहरा, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here