Home Entertainment Bollywood सैफई महोत्सव : मुलायम के पैरों में झुक गए अभिनेता रणवीर सिंह

सैफई महोत्सव : मुलायम के पैरों में झुक गए अभिनेता रणवीर सिंह

0
सैफई महोत्सव : मुलायम के पैरों में झुक गए अभिनेता रणवीर सिंह
Bollywood star ranveer singh touches mulayam singh yadav's feet at safai mahotsav
Bollywood star ranveer singh touches mulayam singh yadav's feet at safai mahotsav
Bollywood star ranveer singh touches mulayam singh yadav’s feet at safai mahotsav

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में हर साल दिसंबर माह में आयोजित होने वाले सैफई महोत्सव में बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगता है। यूं मान लिया जाए कि महोत्सव के दौरान यूपी सरकार सैफई में जमा हो जाती है।

इस महोत्सव में कई बॉलीवुड स्टार्स को चार्टर्ड प्लेन से बुला लिया जाता है। इस बार भी सैफई महोत्सव धूमधाम से मना और इस दौरान एक्टर रणवीर सिंह तो मुलायम सिंह यादव के पैरों में झुके नजर आए।

रणवीर ने मुलायम के पैर छुए इसका वीडियो सामने आया है। वीडियों में सापफ दिख रहा है कि स्टेज पर परफॉर्म करते समय रणवीर सिंह अचानक मुलायम सिंह की तरफ गए और उनके पास जाकर पैर छूकर आशीर्वाद मांगा।

खुद रणवीर ने मुलायम सिंह को हाथ थाम कर अपने सिंर पर रख लिया। उन्होंने हाथ को चूमा भी। यह सब स्टेज पर हुआ। सबसे आगे सोफे पर मुलायम सिंह बैठे हुए थे। इसी दौरान रणवीर स्टेज पर दिल धडकने दो गाने की धुन पर डांस कर रहे थे। मुलायम सिंह ने भी आशीर्वाद देते हुए रणवीर की पीठ पर हाथ फेरा और वापस रणवीर डांस करने लगे।

बॉलीवुड सितारों की चमक के बीच सपन्न हुआ सैफई महोत्सव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पैतृक गांव में आयोजित ‘सैफई महोत्सव’ का समापन बालीवुड सितारों की चमक और धूम के बीच हुआ। महोत्सव के समापन अवसर पर शाम शुरू हुआ बॉलीवुड कलाकारों का जलवा देर रात तक कायम रहा। इस दौरान सैफ अली खान, करीना कपूर, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा और सोनम कपूर ने जहां मंच पर अपने नृत्य कार्यक्रम पेश किए वहीं जावेद अली, मिका और बादशाह ने अपने गीतों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके अलावा हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर ने अपने कार्यक्रम से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गत 26 दिसबर को शुरू हुए सैफई महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में भले ही शरीक ना हुए हों लेकिन समापन अवसर पर उन्होंने कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत ना करने के पीछे उनके दो विश्वासपात्रों सुनील यादव और आनन्द भदौरिया को पार्टी से निकाले जाने को मुख्य कारण बताया जा रहा था।

हालांकि बाद में दोनों का निष्कासन खत्म कर दिया गया था। सैफई महोत्सव में पिछले 18 दिन के दौरान पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान, गजल गायिका पीनाज मसानी तथा कई अन्य कलाकारों ने अपने कार्यक्रम पेश किए। समापन समारोह के दौरान बॉलीवुड सितारों के कार्यक्रम देाने के लिए उमड़ी ाीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रोके जाने पर भीड़ ने पुलिस के तीन चौपहिया वाहनों और मीडिया की तीन गाडिय़ों को क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ ने पथराव भी किया जिसमें सैफई थाने में तैनात दारोगा ाूपसिंह चौहान समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।