Home Web प्रेम प्रसंग : लड़की की हत्या कर सुसाइड का प्रयास

प्रेम प्रसंग : लड़की की हत्या कर सुसाइड का प्रयास

0

crime

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश में फै जाबाद जिले के अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को नाबालिग लड़की की हत्या कर लड़के ने आत्महत्या का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार रानोपाली गांव निवासी 17 वर्षीया लड़की अपने घर से गायब हो गई थी।

परिजनों द्वारा तलाश करने पर गांव के पास रेलवे लाइन के निकट उसका शव मिला। लड़की के शरीर पर पत्थर आदि से चोट किए गए निशान पाए गए तथा उसी के पास गांव निवासी अश्विनी प्रजापति उर्फ गुल्ली भी घायलावस्था में पड़ा मिला। उसे अस्पताल भेज दिया गया।

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा वे शादी क रना चाहते थे। पुलिस ने इस सम्बंध में अभियोग पंजीकृ त कर मामले की छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here