Home India City News नशे में धुत होकर आए दूल्हे का हुडदंग देख दुल्हन ने लौटाई बारात

नशे में धुत होकर आए दूल्हे का हुडदंग देख दुल्हन ने लौटाई बारात

0
नशे में धुत होकर आए दूल्हे का हुडदंग देख दुल्हन ने लौटाई बारात
bride refuses to marry drunk groom in madhya pradesh
bride refuses to marry drunk groom in madhya pradesh
bride refuses to marry drunk groom in madhya pradesh

ग्वालियर। नशे में धुत दूल्हा जब अपनी दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा तो शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन का माथा ठनक गया।

दरवाजे पर शराबी दूल्हे का हुडदंग देख वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे सहित वर पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन जब नशे में चूर दूल्हा अपनी हरकतों से बाज नही आया, तो दुल्हन ने दूल्हे का विरोध करते हुए शादी करने से मना कर दिया। दूल्हा भी अपनी बारात के साथ अपने घर के लिए रात को ही निकल लिया।

चार शहर का नाका पर रहने वाले अहिरवरन सिंह सिकरवार ने बताया है कि पेशे से वह शिक्षक है। उन्होंने अपनी बिटिया की का रिश्ता जिला भिण्ड के अटेर तहसील में जमाहोरा गांव में रहने वाले भानू प्रताप भदौरिया से तय किया था। उनके निज निवास पर शाम के समय भिण्ड से दूल्हा बने भानूप्रताप बडी धूमधाम से बारात लेकर आया था।

देर रात बारात का खाना पीना चल रहा था। तभी बारातियों को लेेकर नशे में धुत्त दूल्हा भानू प्रताप और उसका बडा भाई हरगोविन्द भदौरिया आया और कहने लगे बारातियों के सम्मान में आप जो दस रूपए भेंट के रूप में दे रहे हो, उससे हमारी बदनामी हो रही है। उन्हें दस की जगह पचास रूपए दो।

नशे में धुत दूल्हा और उसके बडे भाई को वधू पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भाई दहेज की अन्य मांगों को लेकर हुडदंग करने लगे। समाज की बदनामी के चलते लडकी के पिता अहिरवरन ने दूल्हे को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह अपनी दहेज की मांगों पर अडा रहा।

जब इस घटना की जानकारी दुल्हन बनी चांदनी को लगी तो अपने पिता का अनादर होता देख शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के द्वारा शादी से मना करते ही दूल्हा अपनी बारात को लेकर वापस चला गया।

लगुन फलदान में दी है लाखों की नगदी

दुल्हन के पिता सिकरवार का कहना है कि हम लोग पांच दिन पहले 20 फरवरी को लगुन फलदान लेकर लडके वालों के यहां गए थे। तब हमने उपहार के रूप में दस लाख ग्यारह हजार रूपए नगद, एक बुलेट बाइक व करीब ढाई लाख रूपए का सामान दिया था। साथ ही आई बारात के स्वागत व खाने पीने में हमारा काफी रूपया खर्च हो गया।

इस घटना की जानकारी हमने हजीरा थाने को भी दी थी। लेकिन हजीरा थाना पुलिस का कहना था कि कानूनी कार्यवाही तो बाद में भी हो जाएगी। पहले रिश्तेदारों की मदद से आपसी बातचीत कर लो।

आर्मी में नौकरी करता है दूल्हा

बताया जा रहा है कि भानू प्रताप भदौरिया व उसका बडा भाई हरगोविन्द भदौरिया दोनों आर्मी में पदस्थ है। जिसमें भानूप्रताप भदौरिया की पोस्टिंग अभी पूना में है।

इनका कहना है

मैने अभी हाल ही में थाने में आमद दी है। ऐसी कोई शिकायत मेरी जानकारी में नहीं आई है। अगर कोई शिकायत आती है तो हम शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

सुरेन्द्र सिंह सिकरवार, टीआई, हजीरा