Home UP Agra ताजमहल के दीदार को बेकरार ब्रिटेन का शाही जोडा

ताजमहल के दीदार को बेकरार ब्रिटेन का शाही जोडा

0
ताजमहल के दीदार को बेकरार ब्रिटेन का शाही जोडा
Britain's Prince William and Princess Kate Middleton to arrive in india on April 10
Britain's Prince William and Princess Kate Middleton to arrive in india on April 10
Britain’s Prince William and Princess Kate Middleton to arrive in india on April 10

नई दिल्ली। ब्रिटेन का शाही जोड़ा-भावी सम्राट प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी प्रिंसेस केट मिड्लटन आगामी 10 अप्रेल को अपनी पहली भारत यात्रा पर आ रहे हैं।

नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग के एक प्रवक्ता के अनुसार उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच स्थायी संबंध स्थापित करना है। उनकी भारत यात्रा का एक मुख्य आकर्षण आगरा का ऐतिहासिक ताजमहल देखना भी है।

प्रवक्ता ने सुरक्षा कारणों से उनकी यात्रा का ब्यौरा बताने से इंकार कर दिया। लेकिन सूत्रों के अनुसार प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी 10 अप्रेल को मुंबई आएंगे और वहां से 14 अप्रेल को भूटान की राजधानी थिम्पू चले जाएंगे। थिम्पू में दो दिन रुक कर वह 16 अप्रेल को भारत आएंगे और उसी दिन वापस लंदन चले जाएंगे।

अपनी छह दिवसीय भारत और भूटान की यात्रा के दौरान उनके दोनों बच्चे प्रिंस जॉर्ज और प्रिंसेस शेर्लोट ब्रिटेन में ही रहेंगे।

सूत्रों ने कहा कि ब्रिटेन का शाही जोड़ा दोनों देशों की यात्रा की राह देख रहे हैं और भारत की यात्रा उनके लिए विशेष रहेगी क्योंकि वह भारत के साथ सुदृढ़ संबंध बनाना चाहते हैं।

वह भारत के इतिहास को भी श्रद्धांजलि देंगे और भारत के युवा वर्ग की महत्वाकांक्षाओं को समझने का प्रयास करेंगे कि 21वीं सदी में उनका क्या योगदान रहेगा।

सूत्रों के अनुसार मुंबई में आने के बाद वह नई दिल्ली आएंगे और दो दिन रहेंगे। इसके बाद 12 और 13 अप्रेल को वह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में रहेंगे।

उनका 16 अप्रेल को ताजमहल के दीदार का प्रोग्राम है,जहां 24 वर्ष पहले प्रिंस विलियम की मां प्रिंसेस डायना ने कुछ प्रतिष्ठित तस्वीरें खिंचवाई थीं। यह प्रिंस विलियम के लिए अत्यंत ही भावुक क्षण होंगे।

गौरतलब है कि इस शाही जोड़े की यात्रा की घोषणा 2015 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की लंदन यात्रा के दौरान हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here