Home UP Agra बहन से रेप कर दो साल से फरार भाई को पुलिस ने दबोचा

बहन से रेप कर दो साल से फरार भाई को पुलिस ने दबोचा

0
बहन से रेप कर दो साल से फरार भाई को पुलिस ने दबोचा

asrtesd

कानपुर। नौबस्ता पुलिस ने शनिवार की सुबह एक अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी पर बुआ की बेटी से रेप करने का आरोप हैं। इस वारदात के बाद आरोपी दो साल से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया हैं।

मछरिया नौबस्ता निवासिनी एक महिला ने सन 2014 में अपने भतीजे संतोष खिलाफ काकादेव थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। महिला का आरोप था कि भतीजे ने उनकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी बहन को बदहवास हालत में छोड़कर भाग निकला।

घटना की जानकारी पर पीड़िता ने नौबस्ता थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार युवक की तलाश शुरु कर दी। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके में अपना मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया।

शनिवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मछरिया इलाके से दो साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी का कहना है कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ दो साल पूर्व रेप का मामला दर्ज था जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा हैं।