Home Rajasthan Ajmer बूढ़ा पुष्कर के प्राचीन शिव मंदिर में सावन के तीसरे सप्ताह के सोमवार को रूद्राभिषेक

बूढ़ा पुष्कर के प्राचीन शिव मंदिर में सावन के तीसरे सप्ताह के सोमवार को रूद्राभिषेक

0
बूढ़ा पुष्कर के प्राचीन शिव मंदिर में सावन के तीसरे सप्ताह के सोमवार को रूद्राभिषेक

अजमेर। सावन के तीसरे सोमवार 31 जुलाई को रूद्र पुष्कर (बूढ़ा पुष्कर) में राम घाट प्राचीन शिव मंदिर में शिव रूद्राभिषेक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से प्रमुख शिव मंदिर में सावन अभिषेक की योजना के तहत रूद्र पुष्कर (बूढ़ा पुष्कर) स्थित राम घाट प्राचीन शिव मंदिर में सावन के सोमवार पर श्री बूढ़ा पुष्कर विकास एवं समारोह समिति तथा समस्त समाजों के घाट पर राजस्थान संस्कृत अकादमी जयपुर के संयुक्त सहयोग से अभिषेक कराकर राज्य में वर्षा, सम्पन्नता एवं शांति के लिए शिव से प्रार्थना की जाएगी।

प्रजापिता ब्रह्माजी के द्वारा सृजित बूढ़ा पुष्कर भगवान शिव को समर्पित है बूढ़ा पुष्कर के पूजन के आख्यान पद्म पुराण में विस्तार से वर्णित है। रूद्राभिषेक कार्यक्रम में सुबह 11 बजे मण्डल पूजन, दोपहर 12 बजे से सहस्त्र जलधारा, अपराहन 3 बजे से शिव अराधना आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा प्रस्तुत, शाम 5 बजे से महाआरती का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों के द्वारा अपनी मनपसंद का कोई एक पौधा लगाया जाना भी प्रस्तावित है।

कार्यक्रम के दौरान संत महात्माओं एवं संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक सुरेश रावत, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, कलेक्टर गौरव गोयल, पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, एडीए अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत, शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव आदि अतिथि उपस्थित रहेंगे।

इस संदर्भ में एक बैठक बूढ़ा पुष्कर में आयेाजित की गई जिसमें सभी समाजों के प्रतिनिधि, उपमहापौर एवं संस्था सचिव सम्पत सांखला, बाबूलाल सिंगारिया, कंवल प्रकाश किशनानी, राजस्थान अकादमी सदस्य अभिलाषा यादव, किशोर पाराशर, शक्ति सिंह शेखावत, मोहन राजोरिया, अशोक सोनी, दशरथ सिंह, सूरजनारायण शर्मा, श्रवण सिंह रावत, कमलेश कुमार बुंदेल, महेन्द्र सिंह, गोरधन सिंह आदि कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।