Home UP Allahabad मोहर्रम की मजलिस में बुर्का पहन कर पहुंचा बीजेपी का युवा नेता! पढें फिर क्या हुआ

मोहर्रम की मजलिस में बुर्का पहन कर पहुंचा बीजेपी का युवा नेता! पढें फिर क्या हुआ

0
मोहर्रम की मजलिस में बुर्का पहन कर पहुंचा बीजेपी का युवा नेता! पढें फिर क्या हुआ
burqa clad bjp leader caught harassing woman during Muharram Majlis
burqa clad bjp leader caught harassing woman during Muharram Majlis
burqa clad bjp leader caught harassing woman during Muharram Majlis

इलाहाबाद। मानी उमर पुर में आयोजित मोहर्रम की मजलिस में शनिवार रात मऊआमा द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य व दूसरे सम्प्रदय का एक युवक बुर्का पहन कर पहुंच गया। लोगों ने पहचानने पर उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

मऊआइमा द्वितीय से भाजपा के जिला पंचायत सदस्य पति एवं दूसरे सम्प्रदाय का युवक अभिषेक यादव शनिवार की रात मानी उमर पुर गांव में मोहर्रम की मजलिस में घुस गया। बुर्का पहने अभिषेक यादव महिलाओं के बीच घुसकर बैठ गया।

उसके हावभाव और छेड़छाड़ से लोगों को शक हो गया। जब उससे मुंह खोलने को कहा गया तो वह भागने लगा। लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और जमकर पिटाई की। कुछ बुजुर्गों के हस्तक्षेप पर उसकी जान बची।

सूचना पर पहुंची मऊआइमा पुलिस उसे थाने ले गई। पुलिस ने गांव के मुकीम उद्दीन की तहरीर पर आरोपी अभिषेक यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

दूसरे पक्ष से भी अभिषेक के भाई की तहरीर पर ग्राम प्रधान सन्ने समेत आधा दर्जन के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज हुआ है। मालूम हो कि अभिषेक सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए पहले भी जेल जा चुका है।