Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे टॉयर फटने से पलटी बस, दर्जनभर यात्री घायल - Sabguru News
Home India City News मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे टॉयर फटने से पलटी बस, दर्जनभर यात्री घायल

मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे टॉयर फटने से पलटी बस, दर्जनभर यात्री घायल

0
मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे टॉयर फटने से पलटी बस, दर्जनभर यात्री घायल
bus overturns due tyre burst on mathura yamuna expressway
bus overturns due tyre burst on mathura yamuna expressway

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर लग्जरी बस का अचानक टायर फटने के कारण पलट गई। उसमें सवार एक दर्जन से भी ज्यादा यात्री गंभीर घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक सुरीर थानाक्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से आगरा जा रही एक लग्जरी बस का पीछले पहिया का टायर फट गया। टॉयर फटने के कारण चालक बस से अपना नियत्रंण खो बैठा और तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पलट गई। उसमें सवार बुढ़े, बच्चे महिला और पुरुष सहित 15 यात्री गंभीर घायल हो गए है।

घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें छह यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती मरीजों के परिवार को पुलिस ने जानकारी दे दी है।