Home Delhi स्मृति ईरानी को संसदीय कमेटी से भी निकाला, जावडेकर की एंट्री

स्मृति ईरानी को संसदीय कमेटी से भी निकाला, जावडेकर की एंट्री

0
स्मृति ईरानी को संसदीय कमेटी से भी निकाला, जावडेकर की एंट्री
cabinet committee on Parliamentary affairs rejigged, smriti irani dropped
cabinet committee on Parliamentary affairs rejigged, smriti irani dropped
cabinet committee on Parliamentary affairs rejigged, smriti irani dropped

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटियों में फेरबदल किया है। इस फेरबदल में कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को हटाकर उनकी जगह मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को शामिल किया गया है।

जावड़ेकर पहले इस समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य थे। समिति में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने पूर्ववर्ती सदानंद गौड़ा का स्थान लिया है।

संसदीय कार्य राज्यमंत्री पद से हटाए गए राजीव प्रताप रूडी की जगह नए संसदीय कार्य राज्यमंत्री एसएस अहलूवालिया को शामिल किया गया है। कानून राज्यमंत्री पीपी चौधरी भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। मुख्तार अब्बास नकवी विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर पहले से समिति में हैं।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति में तीन विशेष आमंत्रित सदस्यों समेत कुल 11 सदस्य हैं। राजनाथ सिंह के अलावा सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, एम वेंकैया नायडू, रामविलास पासवान, अनंत कुमार भी समिति में हैं।

संसदीय मामलों की समिति के अलावा, आवास, आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की सूची कैबिनेट सचिवालय द्वारा जारी की गई है। सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अन्य समितियों में भी ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं।

संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार को सुरक्षा मामलों की समिति को छोड़कर सभी समितियों में रखा गया है। सभी वरिष्ठ मंत्री समितियों में शामिल हैं। सुरक्षा मामलों की समिति में प्रधानमंत्री के अलावा गृहमंत्री, विदेश मंत्री, वित्तमंत्री और रक्षामंत्री शामिल हैं।