Home Headlines प्रेमजाल में फांसा, शादी का झांसा देकर दो साल तक रेप

प्रेमजाल में फांसा, शादी का झांसा देकर दो साल तक रेप

0
प्रेमजाल में फांसा, शादी का झांसा देकर दो साल तक रेप
girl raped by youth for two year on pretext of marriage in bokaro
girl raped by youth for two year on pretext of marriage in bokaro
girl raped by youth for two year on pretext of marriage in bokaro

बोकारो। बरमसिया ओपी क्षेत्र निवासी एक ब्याहता ने शंखाकुडी गांव निवासी अनुज कुमार महतो पर शादी का झांसा देकर दो साल से लगातार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।

पीडिता ने आरोपी के भाई पार्वती चरण महतो, पिता अश्विनी महतो और मां विनीता देवी पर भी इस कार्य में सहयोग करने का मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज कर बरमसिया पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

दर्ज मामले के अनुसार आरोपी ने वर्ष 2014 में स्कूल जाने के दौरान पीड़िता को शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उससे यौनाचार किया गया। इसी बीच दो बार उसका गर्भपात भी करवाया गया था।

बाद में घरवालों ने 27 जून को पीड़िता की शादी अन्य जगह करवा दी, जहां से कुछ दिनों बाद ही आरोपी अनुज पीड़िता के ससुराल पहुंचकर साथ में भाग जाने को उकसाने लगा।

ससुराल वालों को इस बात का पता चलने पर उन्होंने पीड़िता से रिश्ता तोड़ने का फैसला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने भी उससे शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता नाबालिग भी है। उस वक्त आरोपी बोकारो में रहकर बीएड की पढाई कर रहा था।

शादी, अपराध, और सेक्स क्राइम की खबरों के लिए यहां क्लीक करें

https://www.sabguru.com/?s=pretext+of+marriage