Home Azab Gazab 30 लोगों को मार कर खा गया ये कपल, अंगों के साथ सैल्फी की पोस्ट

30 लोगों को मार कर खा गया ये कपल, अंगों के साथ सैल्फी की पोस्ट

0
30 लोगों को मार कर खा गया ये कपल, अंगों के साथ सैल्फी की पोस्ट
cannibal couple confessed to killing and eating at least 30 peoples in russia
cannibal couple confessed to killing and eating at least 30 peoples in russia
cannibal couple confessed to killing and eating at least 30 peoples in russia

मॉस्को। रूस में एक कथित नरभक्षी पति-पत्नी ने बीते 18 सालों में 30 लोगों को मारकर खाया है। ये कपल इंसानों का मर्डर करने के बाद मीट घर में रखे बड़े फ्रीजर में स्टोर कर लेता और कई दिनों तक खाता था। पुलिस को फिलहाल 8 बॉडी पार्ट्स मिले हैं और अब पुलिस इस बयान की सच्चाई जानने के लिए आगे जांच कर रही है।

इस कपल ने अपने घर में एक तहखाना बना रखा था जहां वे अपने शिकार हुए लोगों के शरीर के अंग रखते थे और फिर उनके साथ सेल्फी लेते थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। पिछले करीब 18 साल से जेल में बंद इस कपल अब 30 लोगों की हत्या कर उनका मांस खाने का जुर्म कुबूल कर लिया है।

35 वर्षीय दिमित्री बकशीव ने माना है कि उसने डर का यह भयानक खेल साल 1999 में शुरू किया था। दिमित्री के एक तस्वीर भी जारी की गई है जिसमे वह अपनी एक 35 साल की शिकार के साथ दिख रहा है। हालांकि इस महिला का नाम जाहिर नहीं किया गया है। दिमित्री की पत्नी का नाम नतालिया है और वह पेशे से नर्स है।

पुलिस के अनुसार रूस की क्रसनोदर सिटी में रहने वाला दिमित्री बाकशाएव और उसकी वाइफ नतालिया दोनों ही नरभक्षी थे। इन्हें शक के आधार पर साल 1999 में गिरफ्तार किया गया था। जब इनके घर की तलाशी ली गई तो वहां से करीब 8 लोगों के बॉडी पार्ट्स मिले थे।

आरोपियों की सनकपन इतनी भयावह थी कि दोनों ने इंसानी मीट का अाचार भी बना रखा था। लेबोरेटरी में अाचार की जांच करने पर इसका खुलासा हुआ था।पुलिस की जांच में सामने आया था कि नतालिया पेशे से नर्स थी और इस तरह उसे विक्टिम की तलाश कर अपना शिकार बनाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती थी।

cannibal couple confessed to killing and eating at least 30 peoples in russia

इस बारे में नतालिया का कहना था कि वह इन शवों के जरिए घर में प्रैक्टिस करती थी। सितंबर 1999 में दजेरजिंस्कोगो स्ट्रीट से एक महिला के गुम होने की पुलिस को शिकायत मिली थी। इस दौरान कई और लोगों के भी गुम होने के मामले सामने आए।

कई दिनों की जांच के बाद दिमित्री और नतालिया शक के घेरे में आ गए। पुलिस ने इनके घर छापेमारी की तो फ्रीजर और किचन से काफी मात्रा में इंसानी मांस मिला। मांस काटने के कई धारदार औजार भी बरामद किए गए थे। पुलिस ने दोनों को कई हत्याओं और नरभक्षी का दोषी पाते हुए अरेस्ट कर लिया था।

कोर्ट ने इन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन दोनों ने अपना जुर्म कुबूल नहीं किया था। अब जाकर दिमित्री और नतालिया ने यह बात स्वीकार कर ली है कि उन्होंने करीब 30 लोगों की हत्याएं की और उनका मांस खाया।