Home Haryana Ambala जैन मुनि विवाद : आप समर्थक विशाल ददलानी, तहसीन पूनावाला पर अंबाला में केस दर्ज

जैन मुनि विवाद : आप समर्थक विशाल ददलानी, तहसीन पूनावाला पर अंबाला में केस दर्ज

0
जैन मुनि विवाद : आप समर्थक विशाल ददलानी, तहसीन पूनावाला पर अंबाला में केस दर्ज
case filed against Vishal Dadlani, Tehseen Poonawalla over his tweet on jain religious leader
case filed against  Vishal Dadlani, Tehseen Poonawalla over his tweet on jain religious leader
case filed against Vishal Dadlani, Tehseen Poonawalla over his tweet on jain religious leader

चंडीगढ़। हरियाणा के अम्बाला शहर में संत मुनिश्री तरूण सागर के खिलाफ विवादित ट्वीट करने विशाल ददलानी व तहसीन पूनावाला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अम्बाला के युवा भाजपा नेता ने ददलानी पर अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बाली छावनी के युवा भाजपा नेता पुनीत अरोड़ा ने संत मुनिश्री तरूण सागर के खिलाफ विवादित ट्वीट करने वाले आम आदमी पार्टी समर्थक गायक व फिल्ममेकर विशाल ददलानी व तहसीन पूनावाला पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में पुनीत ने कहा है कि विशाल व पूनावाला द्वारा की गई हरकतों से उनको काफी मानसिक पीड़ा पहुंची है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए 153 ए509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि 26 अगस्त को राष्ट्रवादी संत मुनिश्री तरूण सागर महाराज ने हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रवचन दिया था। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी समर्थक फिल्ममेकर विशाल डिडवानी ने एक विवादित ट्वीट किया था।

इस ट्वीट को लेकर राजनीतिक हल्कों में काफी विवाद उत्पन्न हो गया था। हालांकि ट्वीट आने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट को आपत्तिजनक बताते हुए खुद मुनिश्री के प्रवचन परिवार समेत सुनने की बात कही थी।

इसके बाद विशाल डिडवानी ने भी ट्वीट को हटा लिया था। वहीं तहसीन पूनावाला ने भी मुनिश्री के प्रवचन को लेकर एक अर्द्धनग्न महिला के साथ मुनिश्री की फोटो ट्वीट किया था।