Home Business गुटखा फेक्ट्री पर सेंट्रल एक्साइज का छापा, 140 करोड़ की चोरी पकड़ी

गुटखा फेक्ट्री पर सेंट्रल एक्साइज का छापा, 140 करोड़ की चोरी पकड़ी

0
गुटखा फेक्ट्री पर सेंट्रल एक्साइज का छापा, 140 करोड़ की चोरी पकड़ी

indor

इंदौर। सेंट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस ने छत्तीसगढ़ में गुटखा बना रहे राजस्थान की श्री सिद्धेश्वर टोबेको प्रोडक्ट प्रा.लि. समूह के इंदौर ऑफिस पर छापा मारा और 140 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी। कार्रवाई में रा मटेरियल और मशीनों के साथ बड़ी तादाद में दस्तावेज मिले हैं।

अभी छानबीन की जा रही है। चोरी का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। छत्तीसगढ़ ने वर्ष 2012 से गुटखा उत्पादन और क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके जगदलपुर में राजस्थान समूह की उक्त कंपनी नजर नाम से गुटखा बना रही थी।

इंदौर के ऑफिस पर भी प्रोडक्ट की क्रय बिक्री का काम किया जाता था। डायरेक्टर जनरल सेंट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस ने जब यहां छापा मारा तो लगभग 140 करोड़ रुपए एक्साइज ड्यूटी की चोरी के प्रमाण मिले। अभी विभाग द्वारा बारीकि से छानबीन की जा रही है और चोरी का यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

जगदलपुर स्थित मेन्युफैक्चरिंग प्लांट से भी विभाग को मशीनें आदि मिली हैं। इंदौर में बैराठी कालोनी में ऑफिस संचालित किया जा रहा था। कंपनी का हेड ऑफिस दिल्ली में है। गुटखा बनाने का काम चार साल से किया जा रहा है। इंदौर में सितार गुटखा कंपनी द्वारा बनाया जाता था।

कंपनी के सर्वेसर्वा सितार और सिकंदर ब्रांड के नाम से भी गुटखा बनाते रहे हैं। सेंट्रल एक्साइज एक्ट के अनुसार गुटखा और पान मसाला बनाने वाली मशीनों पर उनकी स्पीड और प्रोडक्ट की कीमत के अनुसार एक्साइज ड्यूटी लगती है। कंपनी 4 से 5 रुपए वाला प्रोडक्ट बना रही थी।