Home Sports Football चैम्पियंस लीग : क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दम पर रियल जीता

चैम्पियंस लीग : क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दम पर रियल जीता

0
चैम्पियंस लीग : क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दम पर रियल जीता
Champions League : Real Madrid 3-0 apoel, Cristiano Ronaldo and ramos on target in routine win
Champions League : Real Madrid 3-0 apoel, Cristiano Ronaldo and ramos on target in routine win
Champions League : Real Madrid 3-0 apoel, Cristiano Ronaldo and ramos on target in routine win

मेड्रि़ड। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार प्रदर्शन के दम पर रियल मेड्रिड ने एपोएल के खिलाफ खेले गए अपने पहले चैम्पियंस लीग मैच में जीत हासिल की।

लीग के नए सीजन के पहले दौर में बुधवार रात खेले गए मैच में रियल ने एपोएल को 3-0 से मात दी। इस मैच में रोनाल्डो ने गारेथ बेल से मिले पास को एपोएल के गोल पोस्ट में सफल रूप से पहुंचाते हुए रियल का खाता खोला।

इसके बाद दूसरे हाफ में एपोएल की जद्दोजहद के बीच रोनाल्डो ने पेनाल्टी पर दूसरा गोल किया और रिलय को 2-0 से बढ़त दी।

सर्गियो रामोस ने इसके बाद आगे बढ़ते हुए 61वें मिनट में रियल के लिए तीसरा गोल किया और टीम ने 3-0 से बढ़त ली। रियल ने इस बढ़त को अंत तक बरकरा रखते हुए एपोएल पर 3-0 से जीत हासिल की।