Home Haryana Ambala राष्ट्रविरोधी शक्तियों का मुकाबला करने के लिए कमर कस लें : सोलंकी

राष्ट्रविरोधी शक्तियों का मुकाबला करने के लिए कमर कस लें : सोलंकी

0
राष्ट्रविरोधी शक्तियों का मुकाबला करने के लिए कमर कस लें : सोलंकी
Chandigarh celebrates 67th republic day with gaiety
Chandigarh celebrates 67th republic day with gaiety
Chandigarh celebrates 67th republic day with gaiety

चंडीगढ़। पंजाब व हरियाणा के राज्यपाल और संघीय क्षेत्र चंडीगढ के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने देशवासियों से अपील की है कि वे गणतांत्रिक मूल्यों और कानून के राज को नकारने वाली राष्ट्रविरोधी शक्तियों का मुकाबला करने के लिए कमर कस लें।

उन्होंने कहा कि भारत ने एक सुदृढ़, परिपक्व और गतिशील प्रजातंत्र के रूप में समस्त विश्व में अपनी पहचान बनाई है। लेकिन कुछ शक्तियां हमारे सामने कड़ी चुनौती पेश कर रही हैं जो देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहती हैं। राज्यपाल मंगलवार को यहां गणतंत्र दिवस समारोह में बोल रहे थे।

इससे पहले उन्होंने ध्वजारोहण किया और समारोह की शोभा में चार चांद लगा रही परेड का निरीक्षण किया। समारोह से पहले उन्होंने सेक्टर-3 स्थित शहीदी स्मारक पर देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

67वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रजातन्त्र में देष के लोगों को अपने अधिकारों की प्राप्ति के साथ-साथ देष के प्रति अपने फर्ज को निभाना भी बहुत जरूरी है।

आज हमारे देश व समाज के सामने आतंकवाद, क्षेत्रवाद, साम्प्रदायिकता, भ्रष्टाचार, कन्या भ्रूणहत्या, महिलाओं के विरूद्ध अपराध, उपभोक्तावाद व भौतिकवाद से उपजी अनेक बुराईयां चुनौती बन गई हैं। इन सबका मुकाबला उच्च चरित्र-निर्माण से ही किया जा सकता है। यदि लोक-चरित्र मजबूत होगा तो लोकतंत्र भी मजबूत होगा।