Home Chandigarh चण्डीगढ़ में मेयर पद की दौड़ प्रारम्भ

चण्डीगढ़ में मेयर पद की दौड़ प्रारम्भ

0
चण्डीगढ़ में मेयर पद की दौड़ प्रारम्भ
Chandigarh : race for next mayor, bjp prez begins
Chandigarh : race for next mayor, bjp prez begins
Chandigarh : race for next mayor, bjp prez begins

चंडीगढ़। चण्डीगढ़ नगर-निगम चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी में मेयर पद की दौड़ प्रारम्भ हो गई है। चण्डीगढ़ में भाजपा की पहली महिला मेयर के लिए कई महिला पाषर्द दावेदारी जता रही हैं। जिसको लेकर इस पद को लेकर रहस्य गहरा गया है।

भाजपा के रणनीतिकार पंजाब व अन्य राज्यों के विधान सभा चुनावों को देखते हुए ही मेयर पद के प्रत्याशी का चयन करना चाहते हैं। पंजाब व हरियाणा की संयुक्त राजधानी व केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ का पहला नागरिक कौन होगा। इसको लेकर भाजपाई खेमा में मोर्चा बंदी शुरू हो गई है।

चण्डीगढ़ नगर-निगम में पहले वर्ष मेयर पद पर महिला का ही चयन होना है। जिसको लेकर भाजपा के महिला पाषर्दों की सक्रियता बढ़ गई है। लेकिन चण्डीगढ़ नगर-निगम की 26 में से 20 सीटों पर एकतरफा जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी फिलहाल मेयर पद के प्रत्याशी के नाम का पत्ता अभी नहीं खोलने की मूड में दिखाई दे रही है।

भारतीय जनता पार्टी में मेयर पद के लिए आशा जायसवाल, हीरा नेगी, राजबाला मलिक व सुनीता धवन के नाम काफी चर्चा में है। लेकिन भाजपा के रणनीतिकार पंजाब विधान सभा चुनाव को देखते हुए ऐसे नाम पर मुहर लगाने में लगे हुए हैं। जिसका उपयोग वह पंजाब विधान सभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर सकें। जिसको देखते हुए प्रत्याशियों में बचैनी बढ़ गई है।