Home Entertainment Bollywood फिल्मी दुनिया में लौट आए चिरंजीवी, पीरियड फिल्म से शुरुआत

फिल्मी दुनिया में लौट आए चिरंजीवी, पीरियड फिल्म से शुरुआत

0
फिल्मी दुनिया में लौट आए चिरंजीवी, पीरियड फिल्म से शुरुआत
Chiranjeevi's next film based on freedom fighter Uyyalawada Narsimha reddy
Chiranjeevi's next film based on freedom fighter Uyyalawada Narsimha reddy
Chiranjeevi’s next film based on freedom fighter Uyyalawada Narsimha reddy

मुंबई। साउथ के दिग्गज सितारे चिरंजीवी राजनीति का मैदान छोड़कर अब पूरी तरह से एक बार फिर फिल्मी दुनिया में लौट आए हैं।

हाल ही में चिरंजीवी के करियर की 150वीं फिल्म खिलाड़ी नंबर 150 को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली और अब उनकी नई फिल्म शुरू होने जा रही है।

मिली खबरों के अनुसार ये फिल्म आंध्र के स्वतंत्रता सेनानी नरसिंहा रेड्डी पर होगी, जिसमें चिरंजीवी टाइटल रोल करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन सुरेंद्र रेड्डी करेंगे और निर्माता चिरंजीवी के बेटे रामचरन होंगे।

अपने पिता के लिए खिलाड़ी नंबर 150 का निर्माण भी रामचरन ने किया था। चिरंजीवी की नई फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है और साथ ही लोकेशन की तलाश भी शुरू हो गई है। रामचरन का कहना है कि ये पीरियड फिल्म भव्य स्तर पर बनेगी।

उनका कहना है कि अधिकारिक तौर पर अप्रैल में हैदराबाद में एक भव्य समारोह में इस फिल्म को लॉन्च किया जाएगा। राम चरन ने बॉलीवुड में प्रकाश मेहरा की फिल्म जंजीर के रीमेक से अपनी तकदीर आजमाई थी।

उनके साथ प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी थी, फिर भी ये फिल्म असफल रही। इसके बाद रामचरन तेलुगू फिल्मों में बिजी हो गए।